खबरेंदेवरिया

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Deoria News : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Vidhan Sabha Chunav 2022) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में तैनात कर्मियों के बैलेट पेपर से मतदान कराए जाएंगे। देवरिया में तैनात गैरजनपदीय 2100 पुलिस कर्मी और जिले के 1100 होमगार्ड पोस्टल बैलेट पेपर से वोट देंगे। निर्वाचन कार्यालय ने पुलिस विभाग और होमगार्ड विभाग से ऐसे सभी कर्मचारियों की जानकारी साझा करने को कहा है।

विधानसभा चुनाव में ड्यूटी की वजह से ये पुलिस कर्मी पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। जानकारी के मुताबिक इसमें गाजीपुर और आजमगढ़ के सबसे अधिक पुलिसकर्मी हैं। देवरिया जिले में 21 थाना हैं। इनके अंदर दर्जनों पुलिस चौकी हैं। जिले में भारी संख्या में अन्य जनपदों के इंस्पेक्टर, दरोगा, हेड कांस्टेबल और पुलिस कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, थाना, पुलिस लाइन, पुलिस चौकी, पीएसी के जवानों को मिला कर इनकी संख्या 2100 के करीब है।

इतनी संख्या है

रिकॉर्ड के मुताबिक इसमें 25 इंस्पेक्टर पुरुष, एक इंस्पेक्टर महिला, 155 दारोगा पुरुष, चार दारोगा महिला, 280 हेड कांस्टेबल पुरुष, 16 हेड कांस्टेबल महिला, 1325 कांस्टेबल पुरुष और 300 महिला कांस्टेबल हैं। जिले में छठें चरण में मतदान होना है। मगर सभी चरणों में जिले की पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

ये है प्रक्रिया
निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के मुताबिक गैरजनपदीय कर्मियों को उनके विधान सभा में मतदान के लिए पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाता है। चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले कर्मी अपना मतदान करते हैं। पोस्टल बैलेट को निर्वाचन आयोग उनके विधान सभा क्षेत्र के निवार्चन कार्यालय तक पहुंचा देता है। मतगणना में सबसे पहले इन्हीं पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होती है। इसके बाद ईवीएम की गणना की जाती है।

ये जानकारी देनी होगी
निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक और कमिश्नर को एक फॉर्मेट उपलब्ध कराया है। इसमें पुलिस कर्मी को अपनी जानकारी देनी होगी। इसमें मूल जिले, विधानसभा का नाम, विधानसभा की संख्या, संसदीय क्षेत्र, कर्मी का मतदाता क्रमांक जैसी जानकारी देनी होगी।

Related posts

आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम : डीएम ने तैयारियां परखीं, लोगों को घर-घर जाकर जागरूक करेंगे बीएलओ

Sunil Kumar Rai

National Sports Award 2021 : नीरज चोपड़ा और रवि कुमार समेत 12 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, देखें लिस्ट

Harindra Kumar Rai

हर ब्लॉक में बनने थे 2-2 अमृत सरोवर : अब तक बने सिर्फ दो, 31 स्पोर्ट्स ग्राउंड का काम नहीं हुआ शुरू, नोटिस जारी

Sunil Kumar Rai

यूपी के बस स्टेशनों पर लगेगा एलईडी डिस्प्ले पैनल : यात्रियों की सुविधा के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम, समिति देगी सुझाव

Sunil Kumar Rai

Operation AAHT : आरपीएफ ने ऑपरेशन आहट चला कर 183 नाबालिगों को बचाया, 47 मानव तस्कर पकड़े गए, जानें कैसे मिली कामयाबी

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं को गंभीरता से हल करें अधिकारी, समाधान दिवस में सुनी फरियाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!