खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : तेलिया अफगान गांव का बदला नाम, अब तेलिया शुक्ल से होगी पहचान, जानें ग्राम पंचायत ने क्यों…

Deoria News : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देवरिया जिले के बरहज तहसील में स्थित तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद शासन स्तर से जिला प्रशासन को इस संबंध में निर्देश का इंतजार है। निर्देश मिलने के बाद नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी। गांव का नाम बदलने की खबर मिलने से ग्रामीण खुश हैं।

देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की संस्तुति से बरहज तहसील के भागलपुर ब्लॉक में स्थित तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इस पर केंद्रीय मंत्रालय ने मुहर लगा दी है।

गांव का नाम बदलने की मांग के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2019 में ग्राम पंचायत ने तेलिया अफगान नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा था।

ग्राम पंचायत ने कहा था कि अब यहां अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के एक-दो परिवार रहते हैं। जबकि पहले इस गांव को तेलिया शुक्ल नाम से ज्यादा जाना जाता रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस गांव का नाम इसके पुराने नाम पर ही रखा जाए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इस पर अपनी संस्तुति देते हुए फाइल गृह मंत्रालय को भेजी थी। अब वहां से नाम बदलाव को स्वीकृति मिल गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद शासन-प्रशासन के सभी दस्तावेजों, राजस्व अभिलेखों तेलिया अफगान नाम हटाकर तेलिया शुक्ल दर्ज कराया जाएगा।

Related posts

देवरिया : 20 जून तक निपटेगा वरासत से जुड़ा हर मामला, डीएम ने अफसरों से मांगा प्रमाण पत्र

Sunil Kumar Rai

DEORIA : बार एसोसिएशन ने जनपद के 11 न्यायाधीशों की विदाई की, समारोह का हुआ आयोजन

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर में बनेंगे 80 वार्ड : सीएम योगी ने 279 करोड़ के प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण, जानें क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

केजीबीवी की छात्राओं को बेहतर करियर चुनने में मदद करेगी योगी गवर्मेंट : महानिदेशक विजय किरण आनंद ने जारी की गाइडलाइंस

Shweta Sharma

यूपी के इन शहरों के बीच जल्द दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें : रेलवे ने शुरू की तैयारी, लाखों मुसाफिरों को मिलेगी राहत

Swapnil Yadav

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!