खबरेंशिक्षा

उपलब्धि : सलाम नमस्ते ने मनाया वर्षगांठ, समाज को ऐसे दिखा रहा नई राह

Noida News : इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (Institute of Management Studies – IMS Noida) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने आज अपना वर्षगांठ मनाया। शनिवार को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनजीओ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पिछले वर्षों की सफलता की कहानी एवं आने वाले नए कार्यक्रमों की जानकारी रेडियो के माध्यम से दी गई।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते सतत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, स्थानीय समस्या, महिला सशक्तिकरण, लोक संस्कृति, भाषा, स्थानीय प्रतिभा, हुनर एवं समाज के पिछड़े एवं उपेक्षित वर्गों के लिए काम करता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि सलाम नमस्ते आने वाले समय में सतत विकास के विविध आयामों को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक हितों के लिए काम करेगा। वहीं आज कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक आउटरीच टीम के गठन की चर्चा की गई। जिसमें समाज सेवी अर्चना गर्ग, गीता धवन, पियाली रॉय एवं शिक्षिका दीप्ति ने अपने विचार साझा किए।

समाजसेवी अर्चना गर्ग ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आनेवाले समय में हम सलाम नमस्ते के साथ मिलकर महिला सशक्तिकरण के लिए नए मुहिम पर काम करेंगे। जिससे हमारे समाज की स्किल्ड महिलाएं अपने हुनर से दूसरी महिलाओं को लाभान्वित करेगी। वहीं समाजसेवी पियाली रॉय ने कहा कि आने वाले समय में संसाधनहीन लोगों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुहिम हम मिलकर चलाएंगे।

Related posts

DEORIA : सर्वोदय इंटर कॉलेज बखरी बाजार में मनाई गई पटेल की जयंती, शिक्षकों और छात्रों ने ली एकता की शपथ

Shweta Sharma

गोरखपुर : अगले साल तक तैयार होगा महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, ढिलाई पर होगी सख्त कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav

BIG NEWS : देवरिया में सनकी पति ने पत्नी के बाल काटे, सिंदूर धोया और गांव में घुमाया, बेटी के बात करने से था नाराज

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा हर बूथ पर पौधे लगाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को देगी श्रद्धांजलि, आयोजित होंगे कार्यक्रम  

Sunil Kumar Rai

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!