खबरेंदेवरिया

सीएचसी सलेमपुर का जल्द होगा कायाकल्प : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं-जनता की सेवा मेरा परम कर्तव्य

Deoria News : जनपद के सलेमपुर में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) ने जनसुनवाई की। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य है। जनता की समस्याओं का निराकरण करना मेरा उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि जल्द ही सलेमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Salempur Community Health Center) को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिया कि हॉस्पिटल के पीछे एक बीघे की जमीन जिस पर अवैध कब्जा किया गया है, उसको जल्द से जल्द खाली करवाएं। क्षेत्र की जनता ने मंत्री से जमीनी विवाद, कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को दवा के लिए आर्थिक सहायता, अवैध कब्जा, मारपीट सम्बंधित शिकायतें दीं। राज्य मंत्री ने कोतवाल एवं एसडीएम को सभी मामलों के त्वरित और स्थायी समाधान के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, बलवीर सिंह दादा, अशोक तिवारी, विनय पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, लल्लन सिंह, अमरनाथ सिंह, अभिजीत उपाध्याय, विजय बहादुर, दिनेश गुप्ता, अविनाश सिंह, अनूप उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, प्रदीप गोंड़, सीएस काण्डयाल, अमित सिंह, अनिल ठाकुर, अमरदत्त यादव, अमित यादव, ऋषिकेश मिश्र, पवन गुप्ता, ओमप्रकाश मोदनवाल, रत्नेश मिश्र, मनोज कन्नौजिया, विनोद ठठेरा, दयाशंकर तिवारी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

अटल जी ने आजीवन ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया : जयनाथ कुशवाहा गुड्डन
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (Atal Bihari Vajpayee Jayanti) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर मण्डल के प्रत्येक बूथों पर उनके चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर समता निवास पर उनका जन्मदिन मनाया गया।

भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने श्रद्धासुमन अर्पित करते अटल जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी एक संवेदनशील हृदय व मां भारती के सच्चे सेवक होने के साथ-साथ एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने जीवन भर अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी और सत्य निष्ठा को महत्व दिया। विराट व्यक्तित्व के धनी युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी कुशल संगठनकर्ता व विपक्षियों में भी लोकप्रिय राजनेता होने के साथ ही हिंदी एवं ब्रज भाषा के उत्कृष्ट कवि भी थे।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में अटल जी ने देश के अंदर प्रगति के अनेक आयाम छुए। उनकी सरकार ने गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया।

इस अवसर पर जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, राजेश सिंह मंटू, धनन्जय चतुर्वेदी, अशोक तिवारी, बृजेश धर दूबे, अनूप उपाध्याय, अनूप मिश्रा तहसील वार्ड में रामदास मिश्र, रविशंकर मिश्र, विनय पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Related posts

सत्र 2024-25 से गोरखपुर आर्मी स्कूल में शुरू होगी पढ़ाई : दिसंबर में होगी प्रवेश परीक्षा, सीएम योगी ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कुशीनगर में एक दारोगा और तीन सिपाही सस्पेंड, इस वजह से हुआ एक्शन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में सफाई कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर कमाये 55 लाख : अब प्रशासन करेगा वसूली, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

सड़क और सेतु के निर्माण पर 21159 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : 21696 किमी लंबे ग्रामीण मार्ग हुए तैयार

Laxmi Srivastava

रेडक्रास सोसाइटी देवरिया की पहल : दृष्टि बाधित को दिलाई सेंसर वाली छड़ी, सामने अवरोध आने पर करेगी सतर्क

Swapnil Yadav

यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना मॉडल : दुनिया भर के निवेशक बने कायल, 3000 किमी नए मार्ग और 125 से अधिक फ्लाई ओवर हुए तैयार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!