खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर निकाय चुनाव : धनबल और बाहुबल से निपटने के लिए उड़न दस्ते गठित, रखेंगे हर गतिविधि पर नजर

Deoria News : नगरीय निकाय निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान कराने के उद्देश्य से नगद धनराशि की वितरण की शिकायत प्राप्त होती रहती है, जिसमें निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों के मध्य तनाव की भी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इस प्रकार के घटनाओं का सीधा प्रभाव निर्वाचन की शुचिता और निष्पक्षता पर पड़ता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय)/ जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) ने इसके दृष्टिगत सभी घटनाओं पर पैनी निगाह बनाए रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायवार पृथक-पृथक उड़न दस्ते का गठन किया है।

उन्होंने नामित उड़न दस्ते को निर्देशित किया है कि वे प्रतीक आवंटन के दिनांक से वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनके बीच रुपया, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना, रिश्वत देना आदि के सम्बन्ध में जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

टीमें प्रतिदिन की आख्या मुख्य कोषाधिकारी / सदस्य निर्वाचन व्यय अनुश्रवण समिति को उपलब्ध करायेगी। यदि किसी व्यक्ति के कब्जे में 2.00 लाख से अधिक नकदी पायी जाती है, और उसका कोई भी अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया जाता है और संदेह का पर्याप्त आधार है कि इसका प्रयोग मतदाताओं को रिश्वत देने में किया जा सकता है, तो धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा।

साथ ही सम्बन्धित प्रावधानों के अधीन कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की सूचना आयकर विभाग को भी दी जायेगी। उड़न दस्ते को इस कार्य के लिए वीडियो कैमरा वीडियो ग्राफर के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

चेकिंग के समय सम्पूर्ण कार्रवाई की प्रारम्भ से अन्त तक वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी। उस रिकार्डिंग की सी.डी. तैयार कराकर उसकी एक प्रति संबंधित व्यक्ति को और एक प्रति जिला स्तरीय समिति को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। उड़न दस्ते के अतिरिक्त अन्य अधिकारी नकदी के बरामदगी के संबंध में किसी कार्रवाई के लिए अधिकृत नहीं होंगे।

उड़नदस्ता के लिए गठित समिति के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगें कि राजनैतिक दलों / प्रत्याशियों/ कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों तथा अन्य व्यक्तियों के साथ इस कार्य के दौरान पूरी नम्रता एवं शिष्टाचार का ध्यान रखा जाए। साथ ही मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात चेकिंग की कार्रवाई बन्द कर दी जायेगी।

जिला मजिस्ट्रेट ने नगरीय निकायवार नामित उडन दस्ते के विवरण में बताया है कि नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के लिए नायब तहसीलदार बरहज जितेन्द्र सिंह तथा नगर पालिका परिषद सदर के लिए नायब तहसीलदार सदर धर्मवीर सिंह को उडन दस्ते में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के लिए नामित किया गया है।

इसी प्रकार –
-नगर पंचायत रुद्रपुर के लिए नायब तहसीलदार रुद्रपुर कर्ण सिंह
-गौरी बाजार में नायब तहसीलदार गौरी बाजार मुकेश वर्मा
-बैतालपुर में नायब तहसीलदार कलेक्ट्रेट सुनील कुमार सिंह
-रामपुर कारखाना में नायब तहसीलदार रामपुर कारखाना रमेश चन्द्र गुप्ता
-भाटपाररानी में नायब तहसीलदार भाटपाररानी हिमांशु सिंह
-सलेमपुर में नायब तहसीलदार सलेमपुर भगीरथी सिंह
-मझौलीराज में प्रवक्ता बापू इंटर कालेज सलेमपुर हिमांशु सिन्हा
-भटनी में नायब तहसीलदार भटनी गोपाल सिंह
-लार में प्रधानाचार्य बापू इंटर कालेज सलेमपुर संतोष प्रसाद
-बरियारपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर
-तरकुलवा में जिला क्रीडा अधिकारी राजनारायण प्रसाद
-पथरदेवा में जिला ग्रोमोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह
-हेतिमपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी
-मदनपुर में नायब तहसीलदार महेन अनिल कुमार तिवारी तथा
-नगर पंचायत भलुअनी में नायब तहसीलदार सतरॉव रविन्द्र कुमार मौर्य को उडन दस्ते में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के लिए नामित किया गया है।

प्रत्येक कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ 04-04 पुलिस कार्मिकों को भी नामित किया गया है।

Related posts

हर घर जल गांव थीम पर बने स्टाल पर पांचो दिन उमड़ी भारी भीड़ : विशेष आकर्षण बना जल जीवन मिशन का स्टाल

Satyendra Kr Vishwakarma

अमल हुआ तो देवरिया के स्कूलों का हो जाएगा कायाकल्प : डीएम ने शिक्षा विभाग को दिया बड़ा लक्ष्य, बताए टारगेट हासिल करने के उपाय

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में तेज रफ्तार वाहन ने ली 2 की जान, परिवार में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

किसानों को रास आई मक्के की खेती : लक्ष्य की तुलना में 113 फीसद रकबे में हुई बोआई, उत्पादन दोगुना करेगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 15 जून तक धारा 144 लागू, ये प्रतिबंध रहेंगे

Harindra Kumar Rai

यूपी के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स में राशिद नसीम का नाम शामिल : 5 लाख का इनाम घोषित

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!