खबरेंदेवरिया

देवरिया के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट : डेडलाइन बीतने के वर्षों बाद भी अधूरे, करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद…

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंगलवार को विभिन्न निर्माण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। निर्माण परियोजनाओं के निर्धारित समयावधि पर पूर्ण न होने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि निर्माण में विलंब होने से परियोजना की लागत एवं उपयोगिता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसकी जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस परिसर में निर्माणाधीन चार अति विशिष्ट कक्षों के नवीन ब्लॉक निर्माण परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य लगभग ठप मिला, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

परियोजना का कार्य 17 नवंबर 2020 से प्रारंभ हुआ था। इसे 16 अगस्त 2021 तक पूर्ण करना था, मगर इसे अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 2.68 करोड़ में से 2.05 करोड़ रुपये का आवंटन हो चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं होता मिला।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबन्ध में उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम द्वारा पुलिस लाइन में निर्माणाधीन जी+12 मंजिला ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण भी किया। मौके पर साइट इंजीनियर नहीं मिला, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई।

परियोजना की पुनरीक्षित लागत 27.49 करोड़ रुपये है, जिसमें से 21.05 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं। परियोजना के तहत जी+12 के दो ब्लॉक का निर्माण होना है। इसका निर्माण कार्य 5 नवंबर 2020 को प्रारंभ हुआ था और इसे जून 2022 तक पूर्ण होना था। लेकिन अभी तक निर्माण पूर्ण नहीं हो सका है। द्वितीय ब्लॉक में अभी तीसरे फ्लोर के निर्माण का कार्य चल रहा है।

डीएम ने परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाएं जनपद के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता न किया जाए। अन्यथा जवाबदेही तय करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, सहायक अभियंता अब्बास सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BREAKING : देवरिया में पैर फिसलने से पोखरी में गिरे व्यक्ति की डूबने से मौत

Abhishek Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

यूपी के 24 जिले बाढ़ से अति संवेदनशील : सीएम योगी ने प्रबंधन के लिए दी 15 जून की डेडलाइन, पढ़ें शासन की पूरी तैयारी

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने नव निर्वाचित महापौर को दिया विकास का मंत्र : ‘कुछ अच्छा’ और ‘कुछ नया’ करने की जताई उम्मीद

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

पूर्व एमपी हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि : कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद दिनेश लाल यादव और देवरिया के जनप्रतिनिधियों संग डीएम-एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!