खबरेंदेवरिया

दो महीने में रूच्चापार स्कूल का हुआ कायाकल्प : सीडीओ ने स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ, देखें PHOTOS

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने ग्राम पंचायत रूच्चापार विकास खण्ड बैतालपुर के गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का शुभारम्भ किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि माह सितम्बर, 2022 मे प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत रूच्चापार को गोद लिया गया। उस समय विद्यालय के कमरों एवं स्कूल के प्रांगण की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।

माह सितम्बर, 2022 से इस विद्यालय में आम जन के सहयोग से ध्वस्त हो चुके रसोई घर, पठन-पाठन के लिए 4 कमरों का जीर्णोद्धार, खिड़कियां, शौचायल का सुन्दरीकरण, विद्यालय परिसर में फूल पौधे, पोषण वाटिका, पेयजल के लिए आरओ, पुस्ताकालय के साथ-साथ पूरे विद्यालय का कायाकल्प शुरू हुआ।

प्राथमिकता के इस प्रोजेक्ट को माह नवम्बर, 2022 में पूर्ण कर लिया गया। बच्चों के पठन-पाठन के लिए आधुनिक इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड स्मार्ट टीचिंग (Interactive Whiteboard Smart Teaching) के माध्यम से क्लास का शनिवार को शुभारम्भ किया गया।

शुभारम्भ के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान, स्कूल के बच्चे, अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

अच्छी खबर : यूपी को ईको टूरिज्म का केंद्र बनाएगी योगी सरकार, हर गांव में आयोजित होंगे खास कार्यक्रम

Harindra Kumar Rai

DEORIA : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएचसी में सुविधाओं का लिया जायजा, मिली ये खामियां

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 12 मार्च को लोक अदालत में सुलझाए जाएंगे मामले, इन गाइडलाइंस का होगा पालन

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 10 वर्ष की काजल को सीएम योगी ने दिया गिफ्ट, कही ये बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

PM Gati Shakti : पीएम गति शक्ति पोर्टल पर 17 विभाग एकीकृत हुए, अगले 3 महीने में मिलेगी हर सेवा

Sunil Kumar Rai

डीएम अखंड प्रताप सिंह की बड़ी कार्रवाई : 5 अधिकारियों का जून का वेतन रोका, अन्य को दी चेतावनी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!