खबरेंदेवरिया

इंदुपुर से भटनी तक खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई : शहर में भी चला अभियान, बाजारों में मचा हड़कंप

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य)-II खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ तथा जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाया।

खाद्य सचल दल, खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन जनपद देवरिया ने 6 दिसंबर 2022 से  07 दिसंबर 2022 तक 02 दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान कुल 07 खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

विस्तृत विवरण में उन्होंने बताया कि कसया ढाला देवरिया से अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध (आनन्दा ब्रांड) का नमूना,  रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गाय के दूध का नमूना,  सुभेष कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध का नमूना एवं जंगली जलपान मिष्ठान भटनी के प्रतिष्ठान से लड्डू का नमूना मनीष मल्ल ने संग्रहित किया।

हनुमान मंदिर राघव नगर देवरिया से संदीप कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दूध का नमूना संग्रहित किया। तत्पश्चात देवरिया तहसील के इन्दुपुर चौराहे से रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मद्धेशिया किराना की दुकान से नमकीन (अमर ब्रांड) एवं अजीत कुमार त्रिपाठी खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जीरा पाउडर (पुष्प ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया।

नमूनों के विश्लेषण परिणाम प्राप्त होने के उपरांत गड़बड़ी मिलने पर एफएसएसए 2006 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सचल दल का नेतृत्व शिवेंद्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया। खाद्य सचल दल में अन्य सदस्य संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, सुभेस कुमार और मनीष मल्ल आदि शामिल रहे।

Related posts

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

ड्रोन से छठ घाटों की होगी निगरानी : डीएम और एसपी ने अफसरों संग की बैठक, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी में पारदर्शी और हल्का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, जानें क्यों है खास

Shweta Sharma

राष्ट्रीय लोक अदालत में डीएम ने 7 स्टाम्प वादों का किया निस्तारण : निपटाए वर्षों से लंबित लाखों के मामले

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

उपलब्धि : विजेंद्र राय लवली को मिला दुष्यंत स्मृति सम्मान, अब पद्मश्री की तैयारी, 27 वर्षों में लगा चुके हैं 5 लाख से ज्यादा पौधे

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!