उत्तर प्रदेशखबरें

3 बार सीएम और 10 बार एमएलए रहे मुलायम सिंह यादव : मुख्यमंत्री योगी ने विधान सभा में दी श्रद्धांजलि, ऐसे किया याद

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन पर विधान सभा में शोक प्रस्ताव पर विचार व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक साधारण परिवेश से आए, जमीन से जुड़े नेता थे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां असाधारण रहीं। उनके निधन से भारतीय राजनीति के एक संघर्षशील युग का अन्त हो गया है। देश की राजनीति में मुलायम सिंह का दीर्घ अनुभव एवं योगदान रहा है।

15 वर्ष की उम्र में जुड़े
सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर, 1939 में जनपद इटावा के सैफई गांव में हुआ था। मुलायम सिंह ने 15 वर्ष में ही समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक आंदोलनों में भाग लिया और समाज सेवा से जुड़े। मुलायम सिंह ने एक शिक्षक के रूप में आपने प्रारम्भिक जीवन की शुरुआत की थी।

10 बार विधान सभा सदस्य चुने गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, राजनारायण के सम्पर्क में आकर मुलायम सिंह यादव सक्रिय राजनीति में आए। वह 10 बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित हुए। वर्ष 1982 में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए। रामनरेश यादव के मंत्रिमण्डल एवं बाबू बनारसी दास के मंत्रिमण्डल में मंत्री रहे तथा विधान सभा व विधान परिषद में नेता विरोधी दल के पद पर भी रहे।

3 बार मुख्यमंत्री रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव वर्ष 1989 से 1991, वर्ष 1993 से 1995 तथा वर्ष 2003 से 2007 तक तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह वर्ष 1996, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 तथा 2019 में लोक सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए। वर्ष 1996 से 1998 तक एचडी देवगौड़ा व इन्द्रकुमार गुजराल के केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में रक्षा मंत्री रहे। रक्षा मंत्री के रूप में मुलायम सिंह यादव ने सेना की पूर्व की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया था।

महत्वपूर्ण पदों पर रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह यादव संसद की प्राकृतिक और पेट्रोलियम तथा ऊर्जा सम्बन्धी स्थायी समिति के सभापति तथा लोक सभा की विभिन्न महत्वपूर्ण संसदीय समितियों के सदस्य, लोक सभा में नेता समाजवादी संसदीय दल भी रहे थे। वह विधान सभा की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य, उत्तर प्रदेश लोकदल तथा उत्तर प्रदेश जनता दल के अध्यक्ष रहे।

1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की
मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। वह विभिन्न आन्दोलनों के अन्तर्गत इटावा, वाराणसी और फतेहगढ़ आदि कारागारों में बन्द रहे। यादव कई शिक्षण संस्थानों की प्रबन्धन समिति के सदस्य, प्रबन्धक व अध्यक्ष भी रहे।

संवेदना व्यक्त की
सीएम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से हम सभी दुःखी हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए उनके शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मातृ शक्ति का हुआ सम्मान : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

World Population Day 2022 : सीएम योगी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता पर दिया जोर, विभागों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो में दुनिया देखेगी ‘फूड बास्केट ऑफ इंडिया’ का जलवा : दिखाई देगी यूपी के इन उत्पादों की धमक

Sunil Kumar Rai

एक्शन : यूपी रेरा की टीम ने श्री राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी का किया निरीक्षण, मिलीं तमाम कमियां

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : हॉट बाजार में मिलेंगे एसएचजी उत्पाद, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया उद्घाटन

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने मुसहर बस्ती में बांटा कंबल : बच्चों को दी कॉपी-किताब, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!