खबरेंदेवरिया

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Deoria news : देवरिया मेडिकल कॉलेज (Deoria Medical College) को अत्याधुनिक बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन इस वजह से लोगों को असुविधा भी उठानी पड़ रही है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के लिए केबल बिछाने का काम किया जा रहा था। इसकी वजह से बस स्टेशन के आसपास और अफसर कॉलोनी की बिजली करीब 5 घंटे तक गुल रही। इसके चलते दुकानदारों को बड़ी तकलीफ हुई। हालांकि बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। तब लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

बताते चलें कि मेडिकल कालेज के उपकेंद्र के लिए 33 हजार बोल्ट की अंडर ग्रांउड केबल का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को एसपी आफिस (SP Office) के सामने लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज को निगम के कर्मचारियों ने हटा दिया। इससे बस स्टेशन के पास स्थित करीब पचास दुकानों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। साथ ही अफसर कॉलोनी में भी बिजली बाधित हो गई।

इसके चलते इन घरों और दुकानों में बिजली से चलने वाले उपकरण नहीं चलाए जा सके। गर्मी का मौसम होने के कारण अफसर कालोनी के निवासियों को काफी दिक्कतें हुईं। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की बिजली भी प्रभावित रही। जेई पुष्कर उपाध्याय ने बताया कि केबल का काम होने के कारण कुछ देर तक बिजली बाधित हुई थी। बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। हमारी पूरी कोशिश है कि लोगों को किसी तरह की तकलीफ न हो।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में अपहरण के आरोपी की संपत्ति कुर्क होगी, पुलिस ने नोटिस चस्पा किया, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

CBSE Result 2022 : सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा परिणाम, ऐसे देख सकेंगे

Satyendra Kr Vishwakarma

यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से नोएडा में बाढ़ का खतरा : डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया बाईपास के लिए मिली 2087 करोड़ रुपये की मंजूरी : सांसद और विधायक ने लोगों को दी बधाई, इन गांवों से गुजरेगा

Swapnil Yadav

सहूलियत : अफसरों का सीयूजी नंबर नहीं मिल रहा तो पर्सनल पर करें कॉल, डीएम ने दी जानकारी, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!