खबरेंपूर्वांचल

Barabanki news : बहराइच जा रही डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, पीएम और सीएम ने जताया दुख

Barabanki news : यूपी के बाराबंकी में गुरुवार की सुबह एक डबल डेकर बस (Double Decker Bus) और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं। इन सभी को बाराबंकी जिला अस्पताल समेत विभिन्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने इस दुखद हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार परिजनों को मुआवजा देगी। जानकारी के मुताबिक यह बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

घटना बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार की सुबह 4:45 बजे हुई। आमने सामने ट्रक और बस की जोरदार टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि यह संख्या अभी और बढ़ सकती है। चारों तरफ चीख-पुकार की आवाज से किसान पथ का सन्नाटा टूटा। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

राहत-बचाव कार्य शुरू किया

राहगीरों ने इस दुःखद हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को निकलवा कर आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष देवा अजय कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 13 लोगों की मौत होने की सूचना है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। वहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आउटर रिंग रोड के किसान पथ पर एक गाय को बचाने के चक्कर में डबल डेकर बस सामने से आ रही बालू से लदे ट्रक से भीड़ गई। रफ्तार तेज होने की वजह से दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

सीएम ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया है। घायलों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी मदद

बाराबंकी सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष की तरफ से भी 2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी। घायलों को भी 50 हज़ार की मदद दी जाएगी। पीएम मोदी ने घटना पर दुःख जताया। उन्होंने राज्य सरकार से हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि केंद्र सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ है।

Related posts

सलेमपुर में अभिनेता रवि किशन का हुआ जोरदार स्वागत : एमपी रविंद्र कुशवाहा संग दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा

Sunil Kumar Rai

इस ऐप से घर बैठे होगा पशुओं का इलाज : पीएम और सीएम ने करोड़ों किसानों को दी सौगात

Swapnil Yadav

कृषि मंत्री की पहल पर अमेरिका के इंवेस्टर पहुंचे देवरिया : न्यू टेक्नोलॉजी से बदलेंगे जिले की तस्वीर

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : चार दर्जन वीएलई पर होगा कड़ा एक्शन, अब आयुष्मान कार्ड बनवाने में जनसेवा केंद्र करेंगे मदद

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन : पार्किंग के नाम पर हो रही अवैध वसूली, ना जगह तय ना ठेकेदार का पता

Abhishek Kumar Rai

आरोग्य भारती ने कैंप लगाकर किया इलाज : भाजपा नेता शशांक मणि ने वितरित की दवाई, संगठन की तारीफ की

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!