खबरेंदेवरिया

देवरिया : पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के गैंग का पर्दाफाश किया, कई थानों के वांटेड बदमाश पकड़े गए

Deoria News : देवरिया एसओजी और थाना बघौचघाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरों के एक गिरोह के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, लूट का एक मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। इसमें से चार अभियुक्त लूट की वारदातों में वांटेड थे। पड़ोसी जिले बिहार में भी इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं।

दरअसल इस गैंग के खिलाफ जनपद के भटनी और बघौचघाट थाने में मामले पंजीकृत थे। पुलिस लंबे वक्त से इनकी तलाश कर रही थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज इस गैंग के सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इन सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

मामले दर्ज हैं

देवरिया के डीआईजी/एसपी श्रीपति मिश्र ने बताया, एसओजी और थाना बघौचघाट पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस पर्दाफाश से थाना भटनी और बघौचघाट में लूट के जो दो मुकदमे दर्ज किए गए थे, उससे संबंधित मोटरसाइकिल, संबंधित मोबाइल और पैसे बरामद हुए हैं। लूट में जिस असलहे का इन्होंने प्रयोग किया था, वह असलहा बरामद हुआ है। दो मोटरसाइकिल लूटी गई थीं। दोनों बाइक बरामद कर ली गई हैं।

8 अभियुक्त पकड़े गए

उन्होंने आगे बताया, इसके अलावा जो मोटरसाइकिल घटना में प्रयुक्त हुई थीं, उन्हें भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों ने इससे पहले विजयीपुर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। इनकी गिरफ्तारी के संबंध में वहां के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। ताकि वो इनके रिमांड के लिए आवेदन दे सकें। आज कुल 8  अभियुक्त  गिरफ्तार किए गए हैं।

4 मुख्य अभियुक्त हैं

अधिकारी ने बताया, इनमें से चार मुख्य अभियुक्त लूट की घटना में वांटेड हैं। उनके अलावा जिसने गाड़ियों के इंजन बदले हैं, जिसके जरिए बदला गया है और जहां से बरामदगी हुई है, उन्हें भी अभियुक्त बनाया गया है। सुसंगत धाराओं में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बघौचघाट थाना पुलिस और एसओजी टीम को इस बड़ी सफलता के लिए बधाई दी है।

Related posts

जल्द ठीक होगा देवरिया-पकड़ी मार्ग : खस्ताहाल सड़क देख हैरान हुए डीएम, मांगा अब तक के खर्च का रिकॉर्ड

Sunil Kumar Rai

एसपी संकल्प शर्मा ने किया वार्षिक निरीक्षण : सलेमपुर थाने में फाइलों और रजिस्टर की पड़ताल की, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देश के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 10000 करोड़ के निवेश को दी मंजूरी, जानें क्या होगा बदलाव

Abhishek Kumar Rai

सीएम ने सुनीं 400 लोगों की समस्याएं : कहा-बिलकुल मत घबराइए, आपके साथ मैं हूं ना

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने कानपुर देहात की घटना पर जताया दुःख : दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : जिला जेल में कैदियों को किया गया जागरूक, ऐसे ले सकते हैं मुफ्त विधिक मदद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!