खबरेंदेवरिया

Nagar Nikay Election 2022 : भाजपा ने इन वार्डों में की कैम्पेनिंग, लोगों को बताए-कैसे नगरों का विकास कर रही बीजेपी

Deoria News : भाजपा देवरिया ने रविवार को जिला उपाध्यक्ष और गौरीबाजार नगर पंचायत के प्रभारी राजेश कुमार मिश्र की अगुवाई में शहर के वार्ड नंबर 5 और 7 में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगा।

इस मौके पर राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार देश को विश्व में एक अलग पहचान दिला रही है, तो नगरों के विकास के लिये अमृत मिशन के तहत जलापूर्ति एवं शहरों में सीवरेज, पार्क, अमृत सरोवरों के निर्माण के लिये 32 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरीय क्षेत्रों में 2 करोड़ 70 लाख शौचालयों का निर्माण कर 10 करोड़ लोगों को लाभ देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। पूरा प्रदेश ओडीएफ घोषित हो चुका है। यह भाजपा सरकार की देन है।

मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में राज्य ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नीति लागू कर प्रदेश को कचरा मुक्त बनाने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत शहरों को संवारने का काम भाजपा सरकार कर रही है।

इस दौरान रमेश गुप्ता, विनय जायसवाल, प्रिन्स पाण्डेय, महेंद्र राय, आशुतोष राय, दिनेश पाण्डेय, प्रदीप मद्धेशिया, देवीशरण जायसवाल, कमलेश मौर्य आदि रहे।

गौरी बाजार में घर-घर जाकर मांगा वोट

भारतीय जनता पार्टी गौरीबाजार के कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय अभियान के तहत वार्ड नंबर 1 और 2 के बूथों पर लोगों से जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया।

इस दौरान नगर पंचायत के प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि बीजेपी सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में जो विकास किया है, वो अभूतपूर्व है। पहले की सपा, बसपा की सरकारों ने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया। भाजपा की सरकार में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया, जिससे आतंक की घटनाओं में कमी आई। देश के विरासत तथा गौरव का संरक्षण और सम्मान भाजपा की सरकार में सुनिश्चित हुआ।

मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा, गौरीबाजार के विकास के लिये जरूरी है कि यहां भाजपा का चेयरमैन और बहुमत में सभासद बनें। क्योंकि विकास का काम केवल भाजपा की सरकार में ही सम्भव है। बीजेपी सरकार देश और प्रदेश के मजबूत ढांचे से विकास की रफ्तार को और गति देगी।

इस दौरान रमेश गुप्ता, आदित्य सिंह, विनय जायसवाल, प्रदीप मद्धेशिया, देवीशरण जायसवाल, दिनेश पाण्डेय, विजय सैनी आदि रहे।

Related posts

शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम दिव्या मित्तल

Sunil Kumar Rai

मां ने प्रेमी संग मिल कर किया मासूम बेटे का कत्ल ! पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला, अब खुलेगा राज

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शैक्षिक संस्थानों को देना होगा टोबैको फ्री कैंपस का प्रमाण पत्र : डीएम ने धारा-6 के कड़ाई से पालन का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी आरोग्य पाठशाला : एक्सपर्ट बताएंगे स्वस्थ रहने के टिप्स

Rajeev Singh

विरोध : सोसाइटी निवासियों ने प्रदर्शन कर एओए गठन की मांग की, बिल्डर पर लगाए ये आरोप

Abhishek Kumar Rai

ITI गौरी बाजार में 2 फरवरी को होगा प्लेसमेंट : जरूरतमंदों को रोजगार दिलाने के लिए डूडा लगाएगा मेला

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!