खबरेंदेवरिया

देवरिया भाजपा ने बैठक कर बनाई जीत की रणनीति : क्षेत्रीय प्रभारी बोले-विपक्ष जीता तो नगर पालिका…

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी देवरिया नगर पालिका परिषद देवरिया के वार्ड संयोजकों और मण्डल पदाधिकारियों की बैठक गरुलपार नगर कार्यालय पर हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल के प्रभारी शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि नगर पालिका का चुनाव हम सभी को भारी मतों के अन्तर से जीतना है। इसके लिये एक से दो दिन में सभी वार्डों में पांच सदस्यीय संचालन समिति अवश्य बनाकर कार्यालय पर जमा कर दें।

29 और 30 नवम्बर को सभी वार्डों में सुबह 7.30 से 9.00 बजे तक भ्रमण का कार्यक्रम होना है। इसमें वार्ड के प्रवासी, वार्ड संयोजक और वार्ड संचालन समिति के सदस्य रहेंगे। इसके बाद एक तिथि निर्धारित कर वार्डों के संचालन समिति की संयुक्त बैठक होगी। नगर पालिका देवरिया में कमल का फूल ही खिले, इसके लिये हम सभी पूरी ईमानदारी से काम करें।

कार्यकर्ताओं का सम्मान और नगर का विकास कमल की जीत से ही है। अगर विपक्ष यानी सपा, बसपा और कांग्रेस इस चुनाव में जीती, तो केवल और केवल नगर पालिका को लूटने का काम करेंगी। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले जा रही है।

नगर संयोजक नित्यानंद पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत, परिश्रम और भाजपा सरकार के कराये जा रहे लोककल्याणकारी कार्यों से नगर पालिका का चुनाव हम निश्चित ही जीतेंगे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने तथा संचालन महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया।

बैठक में अम्बिकेश पाण्डेय, रमेश वर्मा, गोविन्द मणि, दिनेश गुप्ता, रत्नेश्वर गर्ग, संतोष मिश्र, दिवाकर मिश्र, नितेश सिंह, बजरंगी मणि, कृष्णा सोनी मकसूदन, अतुल पासवान, सत्य प्रकाश सिंह, विन्देश पाण्डेय, रवि पाण्डेय, रूपम पाण्डेय, हंसनाथ यादव, रमेश मणि, संतोष गुप्ता साहिल, बृजेश गुप्ता, संजू सोनी, बंटी जायसवाल, राहुल कुमार, शुभम मणि, विजय पंडित, मोती गुप्ता, पवन जायसवाल, एजाज अहमद आदि रहे।

Related posts

DEORIA : ग्राम समाधान दिवस पर सीडीओ ने इस गांव का किया दौरा, इतनी शिकायतें निस्तारित हुईं

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : 30 जून के बाद नहीं होगा प्लास्टिक प्रोडक्ट का प्रोडक्शन, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

सामूहिक प्रशिक्षण योजना : ओबीसी और एससी एसटी वर्ग के नागरिकों को मिलेगा खास प्रशिक्षण, चयन के लिए देवरिया में 2 दिन होगा इंटरव्यू

Abhishek Kumar Rai

4 स्तरीय कमेटी करेगी यूपी में एग्रीस्टैक का क्रियान्वयन : योगी सरकार ने शुरू की तैयारियां, जानें इस स्कीम की सारी खासियत

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की खास पहल : देवरिया में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की लगेगी बाजार, जानें सभी ब्लॉक में आयोजन का दिन और स्थान

Harindra Kumar Rai

डीएम देवरिया की अगुवाई में परिषदीय विद्यालयों की हुई जांच : डायट प्राचार्य सहित 26 शिक्षक मिले गायब, हुआ ये एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!