खबरेंदेवरिया

बागवानी और पोल्ट्री फार्म के लिए मिल रहा अनुदान : देवरिया के नागरिक करें आवेदन, जानें कितनी मिलेगी सब्सिडी

Deoria News : जिला उद्यान अधिकारी ने बताया है कि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उप्र लखनऊ से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एमआईडीएच – MIDH) योजनान्तर्गत पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत जनपद में 02 कोल्ड रूम (स्टैगिंग) की स्थापना किया जाना है।

इस योजना में प्रत्येक लाभार्थी के लिये 30 मी० टन की भण्डारण क्षमता के लिए 15.00 लाख रुपए प्रति इकाई अधिकतम मानदण्ड स्वीकृत है। परियोजना लागत 0-15.00 लाख का 35 प्रतिशत की दर से अधिकतम 0-5.25 लाख आर्थिक सहायता क्रेडिट लिंक्ड बैंक एडेड सब्सिडी के रूप में अनुमन्य है। जनपद में इस योजना के अन्तर्गत लाभ दिये जाने के लिए आवेदन आमंत्रित है।

पैरेन्ट फार्म के लिए करें आवेदन
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएन सिंह (Chief Veterinary Officer Deoria Dr PN Singh) ने जनपद के समस्त पशुपालकों एवं कृषकों को अवगत कराया है कि प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2022-23 प्रख्यापित की गयी है।

इस नीति का जनमानस में प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी स्वरोजगारपरक कुक्कुट विकास नीति 2022-23 के अन्तर्गत कामर्शियल लेयर एवं ब्रायलर पैरेन्ट फार्म के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस सन्दर्भ में मोबाइल नंबर 8765957960 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

Deoria news : पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा त्वरित निदान, कैंटीन निर्माण के लिए भूमि देगा प्रशासन, बैठक में इन मुद्दों पर बनी सहमति

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का करेंगे शुभारंभ : भारतीय मोबाइल सम्मेलन के छठे संस्करण का होगा आगाज

Harindra Kumar Rai

गेहूं की इस किस्म से होगी बंपर पैदावार : कम लागत में किसान पाएंगे ज्यादा उत्पादन, पढ़ें इसकी बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

Harindra Kumar Rai

स्वच्छता अभियान : शहर से गांव तक भाजयुमो, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने की सफाई, लोगों को किया जागरूक

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!