खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मशाल जुलूस निकाल कर जताएंगे विरोध, जानें वजह

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा-व्यवस्था में पंजाब में हुई चूक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के कार्यकर्ताओं में रोष है। पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा देवरिया (BJP Yuva Morcha Deoria) आज शाम 5:00 बजे सुभाष चौक पर मशाल जुलूस निकाल कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।

जुलूस निकालेंगे

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवीण प्रताप मल्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा में साजिश रची गई। पंजाब की कांग्रेस सरकार के इस कृत्य के लिए देश कभी उन्हें माफ नहीं करेगा। हम पीएम की सेक्योरिटी में ढिलाई के विरोध में आज मशाल जुलूस निकालेंगे। इसके जरिए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अपना रोष दर्ज कराएगी।

सुभाष चौक पर जमा होंगे

उन्होंने आगे कहा, आज शाम 5:00 बजे भारी संख्या में जिले के युवा कार्यकर्ता सुभाष चौक पर पहुंचेंगे। जहां मशाल जुलूस निकालकर कांग्रेस को आईना दिखाया जाएगा। कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेंगे। इस दौरान यातायात बाधित नहीं होने दिया जाएगा। हमारा मकसद सिर्फ विरोध जताना है। आम लोगों को कोई तकलीफ नहीं होगी।

किसानों ने घेर लिया था

बताते चलें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में पाकिस्तान बॉर्डर से सटे जनपद में रैली करने वाले थे। साथ ही वह प्रदेश के लोगों को अरबों रुपए के प्रोजेक्ट समर्पित करने वाले थे। लेकिन सड़क यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में भारी चूक सामने आई थी। आंदोलनकारी किसानों के जत्थे ने उनके काफिले को घेर लिया था। इसके बाद से ही पूरे देश में इस पर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

राष्ट्रपति से मिले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी सिलसिले में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। दोनों हस्तियों ने पीएम की सेक्योरिटी में चूक पर यह चर्चा की। साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी।

Related posts

प्रदेश में जंगलराज और गुंडाराज अतीत की बात, यूपी के नाम से अब चेहरे पर आती है चमक : मुख्यमंत्री योगी

Abhishek Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ देकर बढ़ाया उत्साह : परीक्षा में तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स

Rajeev Singh

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : नदी में डूबने से शख्स की मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

4 महीने में 15 लाख किमी का सफर तय करेगा आदित्य : सीएम योगी ने देश के पहले सोलर मिशन पर इसरो को दी बधाई

Rajeev Singh

पुरानी पेंशन बहाली मामला: सुप्रीम कोर्ट ने करोड़ों कर्मचारियों को दी राहत, केंद्र सरकार की दलील नकारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!