खबरेंदेवरिया

देवरिया बाईपास के रूट में हुआ बदलाव : अब सिरजम से शुरू होकर सलेमपुर मार्ग पर जुड़ेगा, इन 37 गांवों से गुजरेगा

Deoria News : देवरिया शहरवासियों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित देवरिया बाईपास (Deoria Byepass) के रूट में संशोधन किया गया है। नए प्रस्तावित रूट के मुताबिक अब देवरिया बाईपास बैतालपुर की जगह गोरखपुर रोड पर सिरजम के पास से शुरू होगा और सलेमपुर रोड पर मुंडेरा गांव के पास जुड़ेगा। इस बाईपास (Gorakhpur-Deoria-Salempur Byepass) के बनने से देवरिया शहर में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

ये है प्लान
दरअसल देवरिया शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए प्रशासन गोरखपुर सलेमपुर मार्ग को बाईपास रोड से जोड़ने की तैयारी है। यह बाईपास करीब 22.270 किलोमीटर लंबा होगा। पहले इसे देवरिया गोरखपुर रोड पर बैतालपुर से देवरिया सलेमपुर मार्ग पर जोड़े जाने का प्रस्ताव था। लेकिन अब शासन ने बैतालपुर के बजाय सिरजम गांव के पास से नए बाईपास मार्ग के निर्माण को प्रस्तावित किया है। इस बाईपास के निर्माण के लिए देवरिया के 37 गांव के किसानों से भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। संबंधित प्राधिकारी गांव की अधिसूचना तैयार कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजेंगे।

इन गांवों से गुजरेगा
प्रस्तावित बाईपास मार्ग पकड़ी बुजुर्ग, पगरा परसिया, रामपुर खुर्द, कुसम्हा वेलवा, गोबराई, मुंडेरा, सुकरौली, अहिलवार बुर्जुग और खुर्द, धनौती, कचुआर, देवरिया मीर, चकरवा धूस, घटैलागाजी और चेती, धनौती खास, पोखरभिंडा, भगौतीपुर, गौरा, धतुरा, बरारी, सझवा, बलुआ, बैतालपुर, गुड़री, इटवा, सिरजम खास, भीमपुर, परसा बरवां, जैतपुरा, मुंडेरा, बांसगांव बुजुर्ग सहित अन्य तप्पा की भूमि से होकर गुजरेगा।

शहर की सड़कों पर दबाव कम होगा
फिलहाल गोरखपुर से बिहार, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, बलिया और कुशीनगर सहित अन्य सीमावर्ती जनपदों को जाने वाले करीब 50 हजार वाहन रोजाना सिविल लाइन मार्ग से आवागमन करते हैं। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ रही है। इस वजह से सिविल लाइन मार्ग पर दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जाम की समस्या से जनपद के लोगों को रोजाना दो-चार होना पड़ता है। लेकिन नए बाईपास से जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।

नो एंट्री से राहत मिलेगी
इससे कारोबारी लिहाज से भी बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बड़े वाहनों के लिए शहर में नो एंट्री है। उन्हें गोरखपुर रोड पर ओवर ब्रिज और रुद्रपुर मोड़ पर रोका जाता है। लेकिन बाईपास मार्ग बनने से नो एंट्री की समस्या समाप्त हो जाएगी और वाहन हर समय फर्राटा भर सकेंगे।

Related posts

उद्योग बंधु की बैठक : देवरिया में 22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार, डीएम और एसपी ने दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

चंदा जमा कर प्राधिकरण की पोल खोल रहे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी : मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर देवरिया भाजपा ने दी श्रद्धांजलि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बच्चों को खिलाई खीर, किसानों को बांटा…

Sunil Kumar Rai

गौरी बाजार में डूबने से किशोर की मौत : पोखरे में नहाए गए 5 दोस्तों में से एक डूबा, घंटों बाद मिला शव

Sunil Kumar Rai

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

Power Crisis : 10 लाख मीट्रिक टन कोयला खरीदेगी योगी सरकार, बिजली की कमी दूर करने के लिए ऊर्जा मंत्री ने बनाया प्लान, जानें

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!