खबरेंदेवरिया

भाजपा ने बूथ विजय अभियान से दिखायी ताकत : भलुअनी नगर पंचायत में उमड़ी हजारों की भीड़

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party Deoria) ने भलुअनी नगर पंचायत (Bhaluani Nagar Panchayat Chunav) में भारी भीड़ के साथ बूथ विजय पद यात्रा निकाल अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।

नगर पंचायत प्रभारी संजय सिंह सैंथवार, नगर पंचायत संयोजक मनोज तिवारी तथा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के नेतृत्व में निकली इस पद यात्रा में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति कार्यकर्ताओं को एक नयी ऊर्जा दे गयी। पद यात्रा पूरी नगर पंचायत के सारे वार्डों से होकर गुजरी।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा, बूथ विजय अभियान में कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी उपस्थिति यह बता रही है कि भलुअनी नगर पंचायत भाजपा भारी अंतर से जीतेगी। कार्यकर्ताओं और जनता का यह उत्साह स्पष्ट कर रहा है कि कमल खिलेगा और विपक्ष अपनी जमानत भी नहीं बचा पायेगा। मोदी-योगी की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार शहरों को स्मार्ट बना रही है। ये शहर सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में उपेक्षित थे, जिन्हें आज भाजपा की सरकार संवार रही है।

निकाय चुनाव जिला संयोजक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पालिकाओं और पंचायतों में विकास का जो कार्य भाजपा की सरकार ने किया है, वो किसी अन्य दलों की सरकार ने नहीं किया। अन्य दलों की सरकार केवल गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार में लिप्त रहती थी।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, संजय सिंह सैंथवार, प्रमोद सिंह, मनोज तिवारी, अष्टभुजा श्रीवास्तव, काशीपति शुक्ला, शौर्य सिंह, राहुल कुमार, प्रमोद मिश्र, विनोद कुमार सिंह, दिनेश जायसवाल, सुरेश पाण्डेय, दिनेश गुप्ता, मंजू मिश्र, बरकत खान आदि प्रमुख रूप से रहे।

Related posts

जिम्मेदारी : एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी की पहल पर मानस को राहत कोष से मिली मदद, जताया आभार

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने पंचायत सचिव पर कार्रवाई का दिया आदेश, निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां

Sunil Kumar Rai

8731 करोड़ की 2029 परियोजनाएं : बदल जाएगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने दिलाया ये भरोसा

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS: देवरिया पुलिस ने 2 अंतरराज्यीय चैन स्नैचर को पकड़ा, बचने के लिए करते थे ये काम

Sunil Kumar Rai

UP TET 2021 Exam : 18 लाख परीक्षार्थियों ने दी टीईटी परीक्षा, सीएम आदित्यनाथ ने दी बधाई, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया में आशा के 2700 पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, जिलाधिकारी ने प्रक्रिया पूरा करने की दी डेडलाइन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!