खबरेंदेवरिया

नगर पंचायत चुनाव : भाजपा नेतृत्व तय करेगा प्रत्याशियों के नाम, इस आधार पर होगा चयन

Deoria News : भाजपा सलेमपुर (BJP Salempur Mandal) ने कैम्प कार्यालय सलेमपुर में नगर पंचायत चुनाव (Nagar Panchayat Chunav Salempur) के सम्बंध में चुनाव संचालन समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की।

इस मौके पर चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने कहा कि चेयरमैन और वार्डों का प्रत्‍याशी कौन होगा, ये आरक्षण की घोषणा के बाद शीर्ष नेतृत्‍व तय करेगा। चुनाव में प्रत्‍याशी के तौर पर कार्यकर्ताओं को अवसर मिलेगा। इसके साथ ही ये भी देखा जाएगा कि प्रत्‍याशी चुनाव जीतने वाला है कि नहीं है।

मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी, उसको सभी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से जिताने का कार्य करेंगे। मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओ के दम पर आगामी चुनाव भाजपा जीतेगी। बैठक में पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश यादव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अशोक तिवारी, दयाशंकर तिवारी, अशोक सिंह, अमित यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Related posts

UP Election 2022 : सातवें चरण से पहले एक अरब से ज्यादा कैश बरामद, 32 लाख लोग पाबन्द, पढ़ें पूरी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

रैनबसेरों की तैयारी : डीएम का सख्त आदेश-कोई भी खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति, टॉप 3 में जगह बनाने वाले पहले एशियाई

Satyendra Kr Vishwakarma

बीएसए देवरिया ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कुछ मिले बंद, 1 प्रधानाचार्य और आधा दर्जन अध्यापकों पर एक्शन

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान : देवरिया में भाजपा किसान मोर्चा ट्रैक्टर और बैलगाड़ी से सिखाएगा देशभक्ति, हर विधानसभा के लिए तय हुआ स्थान, देखें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : विधानसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अब तक नहीं मिला भुगतान, जानें अधिकारियों ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!