खबरेंदेवरिया

देवरिया में निकाय चुनाव की तैयारी तेज : डीएम और एसपी ने बीआरडीपीजी कॉलेज का किया दौरा, दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Deoria Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 (Nagar Nikay Election 2022) के दृष्टिगत बरहज में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया तथा नामांकन स्थल, पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के निर्धारण के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी सर्वप्रथम बीआरडी पीजी कॉलेज (BRD PG College) पहुंचे। वहां उन्होंने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम स्थापित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निर्धारण करते समय बसों की पार्किंग एवं मतदान से जुड़ी सामग्रियों के भंडारण की पर्याप्त सुविधा को ध्यान में रखने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि मतदानकर्मियों को ले जाने वाली बसों के प्रवेश एवं निकास का द्वार अलग-अलग होना चाहिए। इसी प्रकार मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के निर्धारण में राज्य चुनाव आयोग के मानकों के अनुपालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल, स्ट्रांग रूम के लिए उचित स्थल का चयन करके साइट प्लान बना लिया जाए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नगर निकाय निर्वाचन के प्रस्तावित मतदान केंद्र एसके इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा-बरहज तथा जायसवाल अतिथि भवन का निरीक्षण किया और बूथों को बनाते समय मतदाताओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

Related posts

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक में गांव-किसान और स्कूल-बच्चों पर हुई मंथन : 4 राज्यों ने लिया हिस्सा, अब तक सुलझाए ये मुद्दे

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया के स्कूलों में अनुपस्थित मिले 80 शिक्षकों पर हुई कार्रवाई, बीएसए ने एक हफ्ते में मांगा जवाब

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने विधि-विधान से पूजा कर धान क्रय केंद्र का किया शुभारंभ : किसान को मिठाई खिला कर दिया सम्मान, की ये अपील

Sunil Kumar Rai

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस : सांसद, विधायक और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उन्हें ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

Police Smriti Diwas 2021 : यूपी सरकार हजारों पुलिस कर्मियों को करेगी सम्मानित, सीएम योगी ने की घोषणा

Shweta Sharma

डीआईओएस की जांच में बंद मिले 2 विद्यालय : अधिकारी ने की कार्रवाई, बलटिकरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तारीफ की

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!