खबरेंदेवरिया

देवरिया में दर्दनाक हादसा : धान की कटाई के दौरान कंबाइन की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत, मचा मातम

Deoria News : देवरिया में दर्दनाक हादसे में गुरुवार को धान के फसल की कटाई के दौरान कंबाइन मशीन से कट कर दो बच्चियों की मौत हो गई। इस दु:खद घटना से पूरे गांव में मातम मचा है। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। कंबाइन चालक मौके से फरार हो गया है। दु:खद हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम और सीओ गांव पहुंचे।

घटना जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरी कोठी गांव की है। गौरी कोठी के गोसाई टोला निवासी अंगद गिरी की पत्नी अपनी बेटी जिया (4 वर्ष) और कुशीनगर के रामाभार गांव की निवासी गोसाई टोला रिश्तेदारी में आई करिश्मा (7 वर्ष) को लेकर धान की फसल की कटाई कराने खेत में गई थी।

वह फसल कटाई के लिए कंबाइन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान किसी काम बस दोनों बच्चियों को खेत में ही सुला कर घर चली गई। कुछ देर बाद उनकी अनुपस्थिति में चालक कंबाइन हार्वेस्टर लेकर पहुंचा और अंगद गिरी के खेत में धान की कटाई करने लगा। लेकिन चालक सो रही दोनों बच्चियों को न देख पाया। इससे कंबाइन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जब इस वीभत्स घटना का पता चालक को हुआ, तो वह बदहवास हो गया तथा कंबाइन छोड़कर भाग गया। आसपास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने बच्चियों का शव देखा। थोड़ी देर में यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और गांव में भारी संख्या में लोग जमा हो गए।

इसके बाद गुस्साई भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ देव आनंद ने बताया कि दो बच्चियों की कंबाइन मशीन से कटने से मौत की जानकारी हुई है। हार्वेस्टर को पुलिस ने कब्जे में लिया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

जरूरी खबर : डायबेटिक पेशेंट को अब जनऔषधि केंद्रों में मिलेंगी सीटाग्लिप्टिन कम्बिनेसंस, बेहद सस्ती कीमतों पर रहेगी उपलब्ध

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाई आग, घंटों बाधित रहा यातायात

Sunil Kumar Rai

UP Board Result 2022 : सीएम योगी ने छात्रों का बढ़ाया हौसला, टॉपर्स के लिए कही ये बात

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

अजब गजब होली : रंगों के त्योहार को मनाने के 21 तरीके जान रह जाएंगे दंग

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : डीएम ने 160 जनसेवा केंद्रों की आईडी निरस्त की, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!