खबरेंदेवरिया

अचानक विशुनपुरा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे सीडीओ : बच्चों को बांटी सामग्री, सेंटर पर मिलीं ये कमियां

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने अपने गोद लिये आंगनवाड़ी केन्द्र विशुनपुरा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चे स्कूल पूर्व शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। कार्यकत्री मीरा देवी तथा सहायिका रूगदी देवी उपस्थित थीं।

सीडीओ ने इस केन्द्र का पिछले सप्ताह में भी भ्रमण किया था। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री ने केन्द्र को आदर्श बनाये जाने के लिए कुछ सामग्री की मांग की थी। उसी क्रम में मंगलवार को केन्द्र पर बच्चों के प्रयोग के लिए वर्णमाला व अल्फाबेट चार्ट, खिलौने तथा दो पंखे, नोटिस बोर्ड, व्हाईट बोर्ड आदि उपलब्ध कराये गये। केन्द्र पर बने हुए आलमारी में स्लाडर बनाये जाने के लिए अनुरोध किया गया। जिस क्रम में शीघ्र ही अगले भ्रमण तक इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने इस कार्य के लिए अनुमानित लागत का स्टीमेट बनाकर मांगा।

जांच के समय केन्द्र की साफ सफाई की स्थिति सही नहीं पायी गयी। केन्द्र की छत पर झाले लगे हुए थे। सीडीओ ने इस सम्बन्ध में नाराजगी व्यक्त की एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री को फटकार लगायी। उन्हें निर्देशित किया गया कि साफ सफाई तथा स्वच्छता पोषण अभियान का प्रमुख घटक है। आगामी बैठकों में यदि इस प्रकार की स्थिति समक्ष आती है, तो इस सम्बन्ध में अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जायेगी।

उपस्थित मुख्य सेविका सुशीला मौर्या ने अवगत कराया कि केन्द्र की साफ सफाई सहायिका की जिम्मेदारी है। मुख्य सेविका व उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने परियोजना के सभी केन्द्रों की साफ सफाई सुनिश्चित करायें। कार्यकत्री को प्रोत्साहित किया गया कि केन्द्र पर अधिकाधिक संख्या में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह वह केंद्र का औचक निरीक्षण करेंगे, जिसमें बच्चों की उपस्थिति, साफ सफाई की स्थिति अच्छी होनी चाहिये। केन्द्र विशुनपुरा प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बना है एवं वहीं संचालित होता है। इस अवसर पर सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जिसमें बच्चें मध्यान्न भोजन करते पाये गये।

प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार ही भोजन बनवाया जाए। मौके पर कृष्ण कान्त राय जिला कार्यक्रम अधिकारी, अभय कुमार सुमन्त उपायुक्त उद्योग, कौशल किशोर सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी बैतालपुर, सुशीला मौर्या मुख्य सेविका तथा ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : आरोपी मां ने दो बच्चियों को नदी में फेंकने का अपराध स्वीकारा, बोली- पता नहीं कैसे हो गया यह गुनाह

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में ताड़ी की दुकान के लिए करें आवेदन : इन वर्ग के नागरिकों को मिलेगा मौका, जानें शर्तें

Abhishek Kumar Rai

17 अप्रैल तक होगा नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव का नामांकन : देवरिया में बनाए गए ये केंद्र, जानें

Sunil Kumar Rai

यूपी : राज्य का हर हॉस्पिटल आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आयोग्य योजना से जुड़ेगा, निवासियों को मिलेंगे ये लाभ

Sunil Kumar Rai

Conference of Panchayat 2022 : सीएम योगी ने हर ग्राम पंचायत के लिए बनाई योजना, ऐसे बदलेगी सूरत

Sunil Kumar Rai

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता : छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में माओवादियों के गढ़ पर कब्जा कर कैंप बनाया, सिर्फ 39 जिलों तक सिमटा माओवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!