खबरेंदेवरिया

Deoria News : खाद की किल्लत और महंगाई के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, सरकार को दी ये चेतावनी

Deoria News : समाजवादी पार्टी देवरिया (Samajwadi Party Deoria) के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में बरहज देवरिया बाईपास पर खाद और बीज की किल्लत तथा महंगाई को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जम कर कोसा और सरकार विरोधी नारे लगाए।

इस दौरान प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे किसानों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। यह सरकार किसानों का शोषण कर रही है। आम लोगों का जीवन भी मुश्किल हो रहा है। रोजाना जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की सामग्री की महंगाई की मार से आम जनता बेहाल है।

आज खाद, बीज के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम भाजपा कर रही है। जिस तरह से उर्वरक और बीज के दाम बढ़े हैं तथा इनकी किल्लत है, उससे आम किसानों का जीना मुहाल है। इस सरकार में एक तरफ जहां किसानों को उर्वरक और बीज नहीं मिल रहा है, वहीं बाढ़ प्रभावित 1300 किसानों को राजस्व कर्मियों की लापरवाही से मुआवजा नहीं मिल रहा।

राजस्व कर्मियों की गड़बड़ी से फीडिंग में डाटा अनसीडेड हो गया है, जिससे 1300 किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर इन किसानों को मुआवजा नहीं मिला, तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर आन्दोलन करेगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमित यादव, विपिन सिंह, विकास यादव, अजित कुमार, कृष्ण मोहन यादव, अनिल शर्मा, सुरेश वर्मा, विजय सिंह, राजन तिवारी, मानवीर सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला : घरेलू एलपीजी में नुकसान की भरपाई के लिए 22000 करोड़ की स्वीकृति, इन कंपनियों को मिलेगा लाभ

Harindra Kumar Rai

देवरिया में इस महीने 3 दिन लगेगा रोजगार मेला : हजारों युवाओं की भर्ती करेंगी कंपनियां, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : समाजवादी महिला सभा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

लोकल लेवल गाइड्स का होगा प्रशिक्षण : यह संस्थान कराएगा, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Swapnil Yadav

अवसर : योगी सरकार दुकान खोलने के लिए देगी धनराशि, नहीं देना होगा ब्याज, जानें आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!