खबरेंदेवरिया

बड़ी खबर : देवरिया में 73 केंद्रों पर बच्चों का होगा टीकाकरण, डीएम आशुतोष निरंजन ने दी ये जानकारी

Deoria News : भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद देश में 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। इसके लिए सभी राज्य सरकारों ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने प्रदेश के सभी जनपदों में सोमवार से इस उम्र वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को युद्ध स्तर पर शुरू करने का आदेश दिया है।

73 सेंटर बनाए गए

इस पर एक्शन लेते हुए देवरिया जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (Ashutosh Niranjan IAS) से मिली जानकारी के मुताबिक जनपद में 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 73 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी पर कल से टीकाकरण शुरू किया जाएगा। वैक्सीनेशन जिले के प्राथमिक, सामुदायिक और जिला अस्पताल में किया जाएगा। हालांकि पात्र लाभार्थियों के लिए सिर्फ को-वैक्सीन का टीका ही उपलब्ध रहेगा।

https://twitter.com/ashuias81/status/1477609170098548737

35 हजार बच्चों को लगेगा टीका

इस संबंध में भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ (Ministry of Health) ने पहले ही जानकारी उपलब्ध करा दी थी। राजधानी लखनऊ में कल 31 सेंटर पर 15 से 18 साल के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। अभियान सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा। पहले दिन कुल 35000 बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 जनवरी से हो चुकी है। उत्‍तर प्रदेश में 15 से 18 साल की उम्र के करीब एक करोड़ 40 लाख बच्‍चे हैं।

पीएम ने की घोषणा

कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए भारत सरकार ने बच्चों को टीके की खुराक देने का फैसला लिया था। दरअसल ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि थर्ड वेव में सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होंगे। हाल ही में मिले ओमिक्रोन वैरीअंट (Omicron Varient) के बाद केंद्र सरकार 15-18 उम्र वर्ग के बच्चों के टीकाकरण को लेकर बैठ कर रही थी। इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की थी कि 3 जनवरी से इन बच्चों का टीकाकरण किया जा सकेगा।

युद्धस्तर पर चल रही है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा था कि उन्होंने 15 से 18 वर्ष उम्र वर्ग के किशोरों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। साथ ही, कोरोना वॉरियर्स के लिए प्रिकॉशन डोज की व्यवस्था भी की है। इन सभी को वैक्सीन की यह खुराक उपलब्ध करवाने की कार्रवाई युद्धस्तर पर चल रही है।

Related posts

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

सीएम का आदेश- रातभर अयोध्या में गश्त करे पुलिस, एडीजी जोन लखनऊ जिले में करें कैम्प, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : देवरिया में गड़बड़ी मिलने पर 5 मांस-मछली विक्रेताओं का चालान और अन्य को चेतावनी, नामी रेस्टोरेंट से टीम ने लिया सैंपल

Sunil Kumar Rai

Train Accident : देवरिया में चाय पीने गए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, इस वजह से हुआ हादसा

Harindra Kumar Rai

मानसून सत्र से पहले सीएम का विपक्ष को संदेश : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब

Sunil Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : खास होगी यूपी की छठ पूजा, व्रतीजनों को मिलेगी हर सुविधा, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!