उत्तर प्रदेशखबरें

UP : समाजवादी विजय यात्रा में बोले अखिलेश- जनता भाजपा का ‘झूठा खेल’ बिगाड़ देगी

Uttar Pradesh : यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) के दसवें चरण में आज पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राजधानी लखनऊ में एचसीएल के सामने विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सहित भाजपा पर जमकर हमला बोला।

विकास ठप है

जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “यहां का किसान, नौजवान, व्यापारी कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो बदलाव ना चाहता हो, परिवर्तन ना चाहता हो। लगभग साढ़े 4 साल से ज्यादा के समय में उत्तर प्रदेश की जनता को दुख, तकलीफ और परेशानी मिली है। जहां विकास होना चाहिए था, आज विकास पूरी तरह से ठप दिखाई दे रहा है, विकास आगे नहीं बढ़ पा रहा है। चाहे स्वास्थ्य के आंकड़े हो। देश में आपका उत्तर प्रदेश बहुत पीछे दिखाई दे रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी जहां आगे बढ़ना चाहिए था, UP आगे नहीं बढ़ रहा है। बल्कि पीछे बढ़ रहा है। व्यापार को बढ़ावा मिलना चाहिए था, व्यापार भी आज उस गति से नहीं बढ़ पा रहा है। जिसके कारण आज महंगाई भी बढ़ी है। बेरोजगारी भी बढ़ी है। अगर किसी भी आंकड़े को उठाकर देख लें, आज UP हर आंकड़े में पीछे दिखाई दे रहा है।”

झूठा खेल बिगाड़ेगी

पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जिस चकगजरिया स्थान से हम लोग अपनी विजय रथ यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यह स्थान वो है जहां एक समय पर जंगल था। डेयरी का थोड़ा बहुत काम होता था। सपा सरकार में बना चकगजरिया ना केवल लखनऊ के लिए बल्कि देश के लिए उदाहरण है। ये स्टेडियम समाजवादियों ने इसलिए बनाया, क्योंकि हम लोग खेल भावना को समझते हैं। क्या बाबा मुख्यमंत्री स्टेडियम में खेल सकते हैं? बताओ बाबा मुख्यमंत्री क्या बॉलिंग कर सकते हैं? क्या बाबा मुख्यमंत्री बैटिंग कर सकते हैं? क्या मुख्यमंत्री विकेटकीपर बन कर बाल पकड़ सकते हैं। सपा सरकार में कुश्ती, एथलेटिक्स, हॉकी, क्रिकेट के यश भारती सम्मान भी भाजपा ने बंद कर दिये। सपा के बनाए खेल-इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर दिया। बताएं उप्र के खेल-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिल्ली ने कितना योगदान दिया है। जनता बाइस में भाजपा का ‘झूठा खेल’ बिगाड़ देगी।”

बदलाव तय है

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, “किसानों, नौजवानों, युवाओं, महिलाओं कारोबारियों के सपने होंगे साकार। जनता सपा के साथ है, बाइस में बदलाव है। समाजवादी विजय यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि 2022 में बदलाव तय है। सपा के समय बने ‘रोज़गार, आधुनिक-तकनीकी व विकास के द्वार’ से है, आज की समाजवादी विजय रथ यात्रा का शुभारंभ। ये यात्रा परशुराम जी के दर्शन करके, उनसे ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद लेकर निरंतर रहेगी। सच्ची आस्था से ही निकलता है, जन-कल्याण की सच्ची राजनीति का रास्ता।

Related posts

देवरिया खाद्य विभाग ने दर्जनों दुकानों पर की छापेमारी : होली से पहले बाजारों में बढ़ी हलचल

Swapnil Yadav

भाजपाइयों ने सरदार को किया नमन : चुनाव संयोजक नित्यानंद पांडेय ने वल्लभभाई पटेल की महानता से कराया रूबरू, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Uttar Pradesh : नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के लिए सीएम योगी ने दिए जरूरी आदेश, मान्यता देते वक्त इन शर्तों का कड़ाई से होगा पालन

Sunil Kumar Rai

Cannes Film Festival : कान्स में दिखाई जाएंगी ये 6 फिल्में, साइंटिस्ट नांबी पर बनी मूवी भी शामिल

Harindra Kumar Rai

DEORIA : 14 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां करेंगी भर्ती

Satyendra Kr Vishwakarma

समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के सभी प्रत्याशी किए घोषित : जानें किसको कहां से मिला टिकट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!