खबरेंदेवरिया

पराली जलाते पकड़े गए 3 किसानों पर जुर्माना : देवरिया प्रशासन ने बिना एसएमएस 2 हार्वेस्टर सीज किया, मालिकों को दी ये चेतावनी

Deoria News : पराली प्रबंधन के दिशानिर्देशों के खिलाफ जाकर पराली जलाने और बिना SMS लगे हार्वेस्टर से कटाई करने के मामले में देवरिया जिला प्रशासन सख्ती अपना रहा है। अब तक जनपद में 2 कंबाइन हार्वेस्टर सीज किए गए हैं, जबकि 3 किसानों पर ₹10000 का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन कृषकों को पराली न जलाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के न्याय पंचायतों में पराली प्रबंधन संबंधी गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम सचिव, प्रधान औऱ किसानों ने प्रतिभाग किया। इसमें पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।

प्रशासन ने कहा है कि यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाएगा, तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रति घटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल पर ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाएगा ।

साथ ही अगर किसी क्षेत्र में बिना एसएमएस लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है, तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाएगा। सीज हार्वेस्टर को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में एसएमएस लगवा नहीं लेता है।

यदि कोई किसान बार-बार पराली जलाता है, तो उसे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा। जनपद में अब तक दो हार्वेस्टर बिना SMS लगे धान की फसल कटाई करते पाए जाने पर सीज किए गए हैं। पराली जलाते पाए जाने पर तीन किसान के विरुद्ध 10000 रुपया जुर्माना लगाया गया है।

Related posts

फर्जीवाड़ा : देवरिया में कोटेदारों ने परिजनों के नाम से बनवाए फर्जी अंत्योदय कार्ड, अब रिकवरी करेगा प्रशासन, दोषी कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

पलटवार : ‘गरीबी सूचकांक रिपोर्ट सपा सरकार के कुशासन का दस्तावेजी सबूत है’, यूपी सरकार ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी : पेप्सिको फ्रेंचाइजी प्लांट के भूमि पूजन में बोले-आतंकित करने वालों की गीली हो रही पैंट

Sunil Kumar Rai

रोटरी क्लब देवरिया ने लगाए पौधे : बच्चों को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी, वितरित की सामग्री

Abhishek Kumar Rai

चिंताजनक : 4 जिलों में 4 महीने में 82 बच्चे लापता, खाली हाथ तलाश रही पुलिस

Harindra Kumar Rai

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 : मायावती ने भाजपा को याद दिलाई जिम्मेदारी, मतदाताओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!