खबरेंदेवरिया

Deoria News : बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का होगा प्रशिक्षण, जानें क्या लक्ष्य हासिल करना चाहती है पार्टी

Deoria News : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) के मण्डल अध्यक्षों, मंडल महामंत्रियों और जिला पदाधिकारियों का प्रशिक्षण 7 नवम्बर को औराचौरी भाजपा कार्यालय पर सुबह 9 बजे से होगा।

इसकी तैयारी के लिये मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक औराचौरी पार्टी कार्यालय पर हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला उपाध्यक्ष भाजपा अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा में समय-समय पर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्य करने के लिये प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण से कार्यकर्ता पार्टी के रीति-नीति और कार्य करने की पद्धति को सीखता है। महिला मोर्चा के होने वाले प्रशिक्षण में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सहयोग करेंगे, ताकि प्रशिक्षण लेने वाली पदाधिकारियों को कोई असुविधा न हो।

महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण 4 सत्रों में होगा।
सुबह रजिस्ट्रेशन, जलपान के बाद पहला सत्र भाजपा के इतिहास और विकास का होगा। इसे क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता सम्बोधित करेंगी।
दूसरा सत्र राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका का होगा। इसे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पाण्डेय
तीसरा सत्र सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में महिलाओं की चुनौतियां विषय पर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रितु शाही तथा
चौथे और अंतिम सत्र नये भारत के निर्माण में केन्द्र सरकार के किये जा रहे कार्य को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संध्या पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह सम्बोधित करेंगी।

प्रशिक्षण से सम्बंधित सभी तैयारी कल तक पूरी हो जाये, इसके लिये मोर्चे के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गयी है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र, मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, बबिता चौहान, मिनती सिंह, आराधना पाण्डेय, किरन गोंड़, प्रमिला सिंह, जानकी देवी आदि रहे।

Related posts

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज : चुनाव और प्रयागराज की घटना पर दिया करारा जवाब

Swapnil Yadav

मौका : प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए 15 जुलाई तक करें आवेदन, जानें शर्तें और प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

यूपी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ आगाज : सीएम योगी का आदेश-जिम्मेदारी से मिशन को आगे बढ़ाएं विभाग

Swapnil Yadav

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : अंशकालिक अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा, ड्रेस के लिए मिलेगी अलग रकम, जानें अब कितना वेतन मिलेगा

Harindra Kumar Rai

मछली पालन से सालाना 25 लाख कमा रहा देवरिया का यह किसान : डीएम ने केंद्र का किया दौरा, युवाओं से की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!