खबरेंदेवरिया

देवरिया ट्रेजरी ऑफिस में पैसा लेते बाबू का Video Viral : सफाई में दिया ये जवाब, जानें क्या बोले जिम्मेदार

Deoria News : देवरिया कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ट्रेजरी ऑफिस में एक बाबू का पैसा लेने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने जांच कराकर संबंधित क्लर्क के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

दरअसल देवरिया कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी ऑफिस में पेंशन, योजनाओं के लाभार्थी और इस तरह के नियमित कार्यों के लिए बाबू को चढ़ावा देना पड़ता है। अगर कोई लाभार्थी ऐसा नहीं करता है, तो उसे पेंशन अथवा योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत आती है। बार-बार ट्रेजरी ऑफिस के चक्कर लगाने के बजाय लोग बाबुओं को पैसा देकर काम कराने को मजबूर हैं।

इसी तरह ट्रेजरी ऑफिस के एक बाबू को एक बुजुर्ग ने अपना काम कराने के लिए रकम दी। यह पूरा वाकया एक पत्रकार ने अपने कैमरे में कैद किया। पूछताछ में बाबू अपना नाम बताने से बचते रहे और सफाई देते हुए कहा कि किसी से पैसा मांगा नहीं जाता है, लोग स्वेच्छा से पैसा देते हैं।

इस बारे में सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर कुलदीप सरोज ने बताया कि बाबू का पैसा लेने का मामला संज्ञान में आया है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। अगर ऑफिस में इस तरह पैसे लेने का चलन है, तो उसे फौरन बंद कराया जाएगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

यूपी में 50000 युवाओं को मिलेगा पॉलीटेक्निक में प्रवेश : योगी सरकार ने कॉलेजों में निर्धारित की सीटों की संख्या

Sunil Kumar Rai

5 मंडलों में किसान मोर्चा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति : बैतालपुर में सत्येन्द्र सिंह और बरहज में सुनील चतुर्वेदी को मिली कमान, पढ़ें सभी नाम

Sunil Kumar Rai

Nagar Nikay Elections 2022 : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने विकास के लिए भाजपा की जीत को बताया जरूरी

Rajeev Singh

BREAKING : यूपी बोर्ड के करोड़ों छात्रों को परीक्षा में बैठने का फिर मिलेगा मौका, इन विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी राहत

Harindra Kumar Rai

सावन में अब तक 88 लाख शिव भक्तों ने बाबा विश्वनाथ का किया पूजन : छठे सोमवार तक संख्या 1 करोड़ से होगी पार

Shweta Sharma

यूपी पुलिस में 22 हज़ार पदों पर नौकरियों की बहार

Kajal Singh
error: Content is protected !!