खबरेंदेवरिया

देवरिया में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती : एनसीसी कैडेट्स ने निकाला मार्च, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Deoria News : राष्ट्रीय एकता दिवस (Rashtriya Ekta Diwas 2022) के अवसर पर 31 अक्टूबर को 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी देवरिया से संबद्ध विद्यालयों में एकता दौड़, राष्ट्रीय एकता शपथ, मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विद्यालयों के एनसीसी कैडेट सहित अन्य छात्रों ने भी इन कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया तथा विद्यालय में एनसीसी के अधिकारियों ने छात्रों व एनसीसी कैडेट्स को आधुनिक भारत के बिस्मार्क कहे जाने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स व छात्रों से सरदार पटेल द्वारा बताई हुई शिक्षाओं से देश के प्रति अटूट निष्ठा, संगठन की भावना, एकता की ताकत जैसे आदर्शवादी बातों पर चलकर राष्ट्रवादी बनने का आह्वान किया।

बटालियन से संबद्ध राजकीय पॉलिटेक्निक देवरिया, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर, सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, पिंडी इंटर कॉलेज पिंडी, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज गनियारी, भरोसा घर मिशन इंटर कॉलेज भागलपुर, पावा नगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर, बंधु नाथ इंटर कॉलेज मायापुर इमलिया आदि विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

इस दौरान बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने बताया कि आधुनिक भारत के शिल्पी और कठोर व्यक्तित्व के मामले में बिस्मार्क जैसी संगठन कुशलता, कौटिल्य जैसी राजनीति, राष्ट्रीय एकता के प्रति अब्राहम लिंकन जैसी अटूट निष्ठा, अदम्य उत्साह असीम शक्ति से सरदार‌ वल्लभ भाई पटेल ने भारत को एक संगठित गणराज्य बनाया था। उनके द्वारा देश के प्रति दिए गए इस महत्वपूर्ण योगदान के कारण प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में उनका जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

इस दौरान एनसीसी अधिकारी ऑलरेडी लेफ्टिनेंट सूबेदार मेजर बलविंदर सिंह, कैप्टन बीएन कुशवाहा, कैप्टन योना पाल, लेफ्टिनेंट अखिलेश कुमार पांडे, फर्स्ट ऑफिसर डॉ राजेश मिश्रा, थर्ड ऑफिसर दीपशिखा मौर्या समेत अन्य विद्यालयों के एनसीसी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पीसीएस-2023 परीक्षार्थियों के लिए देवरिया में खास इंतजाम : नेहरू युवा केंद्र ऐसे कर रहा मदद

Sunil Kumar Rai

जरूरी खबर : निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट का इन तिथियों के अनुसार होगा पुनरीक्षण, 4 नवंबर तक शामिल कराएं नाम

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सांसद और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने देवरिया में चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को दिलाई शपथ  

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अफसरों को दी सीख : कहा- टीम वर्क करें तो देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा यूपी

Sunil Kumar Rai

काशी में हुआ वन वर्ल्ड टीबी समिट 2023 का शुभारंभ : पीएम ने मेट्रोपोलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट की रखी आधारशिला

Sunil Kumar Rai

कोरोना का कहर : मुंबई में मिला कोविड का XE वैरियंट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!