खबरेंदेवरिया

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : भाजपा सलेमपुर ने लौह पुरुष को दी श्रद्धांजलि, भारत के निर्माण में उनके योगदान को किया याद

Deoria News : सलेमपुर के डाकबंगले में भाजपा ने लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

नगर पंचायत चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र एवम चुनाव संयोजक रविशंकर मिश्र ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री के साथ भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। वह एक भारतीय अधिवक्ता और राजनेता थे। उन्होंने स्वतंत्रता के संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई। उनके कारण ही सैकड़ों रियासतों में बंटे भारत को एक विशाल गणराज्य का ओहदा मिला है।

पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश यादव ने कहा कि महान भारत केे निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अमूल्य रहा है। हालांकि पिछली सरकारों में उनके कार्यों को गौण रखा गया। जिसके कारण उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार रहे। मोदी सरकार के आने के बाद से ही इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

इसमें गुजरात में उनकी विशाल प्रतिमा की स्थापना से लेकर उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना शामिल है। जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि देश के इस महान सपूत के जीवन से हमारी आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर त्रिपुणायक विश्वकर्मा, आशुतोष तिवारी, अजय दूबे वत्स, उमाकांत मिश्र, छेदी जायसवाल, अमित यादव सोनू, इन्द्रजित मौर्य, मोहित मद्देशिया, उदयप्रताप सिंह, राधेश्याम, रविभूषण आदि मौजूद रहे।

Related posts

UP TET 2022 Result : यूपी टीईटी परीक्षा में पास हुए 6 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी, ऐसे देखें रिजल्ट

Abhishek Kumar Rai

यूपी में 6.80 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स जीबीसी के लिए तैयार : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लक्ष्य के और करीब पहुंची योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : सपा में शामिल हुए बसपा के राम अचल राजभर और लालजी वर्मा, अखिलेश बोले- बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता

Sunil Kumar Rai

देवरिया उद्योग बंधु की बैठक में उठे ये मुद्दे : डीएम और एसपी ने दिया आश्वासन, 10 जनवरी को फिर जुटेंगे उद्यमी

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को किया सम्मानित : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता का दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai

Video : अग्निपथ योजना के विरोध में लगातार दूसरे दिन देवरिया में बवाल, युवाओं ने सड़क और रेलवे ट्रैक बाधित किया

error: Content is protected !!