खबरेंदेवरिया

दु:खद खबर : देवरिया में मामा के घर छठ मनाने आए 5 साल के मासूम की ठोकर लगने से मौत, चालक वाहन छोड़ हुआ फरार

Deoria News : देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में अपने नाना के घर छठ पूजा मनाने आए 5 साल के मासूम की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम मच गया। खुशियां गम में बदल गईं। पीड़ित परिवार ने वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र के चिलुवा गांव का शिवम यादव (5 वर्ष) पुत्र सतीश यादव छठ पर्व पर अपनी मां के साथ अपने नाना राम उग्रह यादव के घर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पननहां में आया था।

रविवार शाम करीब 5:30 वह सड़क के किनारे स्थित अपने नाना के घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी दौरान रुद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

परिजन मासूम को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंचे। नाराज लोगों ने पिकअप का पीछा किया। लेकिन पिकअप वाहन चालक कुछ दूर भागने के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया।

गौरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मासूम शिवम के नाना राम उग्रह यादव ने पिकअप चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Rojgar Mela : 22 अगस्त को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला, ये कंपनियां देंगी नौकरी, जानें योग्यता की शर्तें

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : योगी सरकार ने 4 लाख अनुदेशकों और रसोइया का बढ़ाया मानदेय, सीएम बोले- हमने बंद पड़े स्कूलों को बेहतर बनाया

Harindra Kumar Rai

निरीक्षण : जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शहर के 6 आंगनवाड़ी केन्द्रों का जाना हाल, कहीं बच्चे कम तो कुछ केंद्र मिले बंद, हुई ये कार्रवाई

Harindra Kumar Rai

अभियान : प्रदेश के 25 लाख व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन कराएगी यूपी सरकार, सोमवार से शुरू होगा मिशन

Sunil Kumar Rai

देवरिया : 105 केंद्रों पर शुरू हुई धान की खरीद, कुछ सेंटर पर अफसर गायब रहे, कुछ पर नहीं पहुंचे किसान

Satyendra Kr Vishwakarma

मिलजुल कर प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!