उत्तर प्रदेशखबरें

UP : लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का वेतन बढ़ाएगी योगी सरकार, सीएम ने 25 करोड़ आबादी के बारे में कही ये बात

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज जनपद फर्रुखाबाद में 196 करोड़ रुपये लागत की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें उन्होंने 130 करोड़ रुपये से अधिक की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 65 करोड़ रुपये से अधिक की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘उन्नयन के साढ़े चार वर्ष’ विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों के समग्र विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उसे 4.5 वर्ष में पूरा करके दिखाया है। आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। यूपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोरोना महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रण करने में सफल रहा है।

25 करोड़ की आबादी ही परिवार है

सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। प्रदेश की जनता की समृद्धि, खुशहाली तथा सुरक्षा को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी जा रही हैं। वर्तमान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार ने फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) से जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया।

9,000 रुपये प्रदान करेगी

सीएम ने आगे कहा, पिछली सरकारों में गरीबों को एक भी आवास नहीं मिला। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 43 लाख गरीबों को निःशुल्क आवास, 2 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय देने के साथ ही 58 हजार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए प्रत्येक गांव में महिला स्वयं सेवक समूह के माध्यम से निराश्रित महिला को जोड़ा जाएगा। सरकार उसे प्रत्येक माह 9,000 रुपये प्रदान करेगी।

मानदेय बढ़ाया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वृद्धजन, निराश्रित महिला तथा दिव्यांगों की पेंशन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशक एवं रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कोरोना कालखण्ड में कोरोना वॉरियर्स के रूप में निगरानी समिति की देखभाल करके बहुत अच्छा कार्य किया। प्रदेश सरकार 31 दिसम्बर, 2021 व 3 जनवरी, 2022 को एक विशेष सम्मेलन कर इनके मानदेय की अच्छी व्यवस्था करने जा रही है।

14 वर्ष में नहीं हुआ था

उन्होंने कहा, प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षों में साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी सेवा में कार्यरत किया गया है। इसके अतिरिक्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में गन्ना किसानों के 1 लाख 51 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है, जो पिछली सरकारों के 14 वर्ष के कार्यकाल में नहीं हो पाया था।

कोई भी दंगा नहीं हुआ है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, माफियाओं एवं गुण्डों पर कठोर कार्रवाई कर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण देने का कार्य किया गया है। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने मिशन शक्ति अभियान, हेल्प लाइन नम्बर ‘112’, ‘1090’ विमेन पावर लाइन आदि योजनाएं चलाईं।

देश को समर्पित किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभी कुछ दिन पूर्व ही, प्रधानमंत्री ने काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में बनाकर देश को समर्पित किया है। यह जन आस्था का सम्मान है। इस अवसर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, जनप्रतिनिधि सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts

Deoria Master Plan 2031 : देवरिया मास्टर प्लान 2031 के आपत्ति और सुझावों पर 22 नवंबर से होगी सुनवाई, डीएम ने गठित की कमेटी

Abhishek Kumar Rai

पिपरा चंद्रभान गौशाला में कुव्यवस्था पर भड़के सीडीओ : ग्राम सचिव को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, दो से मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai

यूपी के सभी 75 जिलों में लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम : हर जनपद में तैनात होंगे आपदा मित्र, पढ़े सीएम योगी का पूरा आदेश

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने टॉप 10 हिस्ट्रीशीटर पकड़ा, ऐसे हुई गिरफ्तारी

Abhishek Kumar Rai

आजादी की 75वीं वर्षगांठ : इस साल हर घर पर लहराएगा तिरंगा, पूरे हफ्ते मनाया जाएगा स्वतंत्रता का जश्न, जानें

Sunil Kumar Rai

जलभराव का जायजा लेने निकले डीएम और एसपी : ग्रामीणों को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त, अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!