खबरेंदेवरिया

नियुक्ति : प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, निकाय चुनाव में दिखाएंगे दम

Deoria News : प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र को देवरिया भाजपा का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी (Deoria MP Dr Ramapati Ram Tripathi) ने जिला पंचायत स्थित अपने आवास पर मिठाई खिला कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सदर सांसद ने कहा, मुझे विश्वास है कि इनकी मेहनत और परिश्रम से संगठन के काम में और तेजी आयेगी। संगठन और मजबूत होगा।

राजेश कुमार मिश्र के जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद आज उनके भुजौली कालोनी स्थित आवास पर पहुंच भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा।

बधाई देने वालों में अरुण सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अम्बिकेश पाण्डेय, पवन कुमार मिश्र, तेज बहादुर पाल, रानू सिंह, राजन मल्ल, अश्वनी मणि बजरंगी, मधुसूदन सोनी, भरत मद्धेशिया, पंकज मणि आदि रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द तिवारी, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सांसद कमलेश पासवान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, विशम्भर मिश्र आदि ने भी राजेश कुमार मिश्र के जिला उपाध्यक्ष बनने पर टेलीफोन से बधाई दी।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : चरियांव-खैराबनुआ सहित दर्जनों गांवों की सड़कें सुधरीं, अधिवक्ताओं और पुलिस…

Abhishek Kumar Rai

4 फरवरी से शुरू होगा देवरिया महोत्सव : एडीएम ने किया स्थल का निरीक्षण, पढ़े पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Deoria News : जल जीवन मिशन में पिछड़ी दो फर्म को नोटिस, सीडीओ ने इन अफसरों से भी मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

सभी विधान सभा में मतदाता पंजीकरण के लिए डेडीकेटेड अधिकारी नियुक्त : डीएम का आदेश-एक भी वोटर का नाम न छूटे

Sunil Kumar Rai

गोरखनाथ मंदिर से धूमधाम से निकलेगी गोरक्षपीठाधीश्वर की शोभायात्रा : सीएम योगी 3 दिन अनुष्ठान-आराधना में रहेंगे लीन

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में होगी सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती : हर ब्लॉक के लिए तय हुईं तिथियां

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!