खबरेंदेवरिया

दु:खद खबर : देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गया व्यक्ति डूबा, ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला

Deoria News : जनपद देवरिया में छोटी गंडक नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने शव को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से देवरिया से गुजरात तक मातम मचा है। गांव के लोग भी गमगीन हैं।

जानकारी के मुताबिक जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के भिसवा गांव के रहने वाले गंगेश निषाद (45 वर्ष) पुत्र महंगू बुधवार की दोपहर गांव के पास से गुजर रही छोटी गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। बचाव के लिए उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। आसपास मौजूद लोग तुरंत नदी किनारे पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। मृतक गंगेश निषाद गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी दो शादियां हुई हैं। एक पत्नी गुजरात में और दूसरी गांव में रहती है। मृतक हाल ही में गांव आया था।

पति के मौत की खबर मिलते ही गुजरात में पत्नी उर्मिला और गांव रहने वाली दूसरी पत्नी देवंती बच्चों के साथ बेसुध रोने लगे। करीबी उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं। तरकुलवा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related posts

डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने मनाई देव दीपावली : हजारों दियों से जगमग हुआ आरती घाट, देखें VIDEO

Sunil Kumar Rai

एक लाख आबादी वाले यूपी के हर नगर में होगा एसटीपी : 2 साल में करोड़ों लोगों को सीवरेज समस्या से मिलेगी निजात

Swapnil Yadav

हर घर से एक युवा को रोजगार देगी भाजपा : पार्टी ने Sankalp Patra-2022 में पेश की पूरी योजना, जानें

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : योगी सरकार ने 9 लाख युवाओं को दिया प्रशिक्षण, महिलाओं के लिए चलाया खास कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Lata Mangeshkar : सीएम योगी ने सदन में लता मंगेशकर को किया याद, कही ये बात

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की देवरिया में विकास कार्यों की समीक्षा : इन विभागों को दिए आदेश, मांगी ये रिपोर्ट

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!