खबरेंदेवरिया

देवरिया में दुःखद घटना : मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ट्रेन के सामने कूदी, जांच में जुटी पुलिस

Deoria News : देवरिया जिले में एक दु:खद हादसे में पड़ोसी महिला के मोबाइल चोरी के आरोप से आहत किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की नानी की तहरीर पर महिला के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

घटना देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र (Gauri Bazar Thana) की है। क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग के ननटोला की रहने वाली मालती देवी पत्नी सुमेर का मोबाइल 4 दिन पहले चोरी हो गया था। मालती देवी ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी सोनाली चौहान (17 वर्ष) पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी।

सोनाली अपनी मां के साथ नाना भीमबली के घर रहती थी। पिता गुजरात में काम करते हैं। महिला की तहरीर पर जांच करने पुलिस गांव पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। इस वजह से वह तनाव में थी। उधर शिकायत देने के बावजूद मालती देवी नहीं रुकी और सोनाली पर लगातार आरोप लगाती रही।

चोरी के आरोपों से आहत होकर सोनाली ने मंगलवार की रात ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

सोनाली की मौत के बाद उसकी नानी चंद्रावती देवी ने मालती देवी के खिलाफ तहरीर दी है। गौरी बाजार के थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमे की कार्रवाई हो रही है। भटौली बुजुर्ग और आसपास के गांव में इस घटना की चर्चा आम है।

Related posts

सोहसा कुटी संपत्ति फर्जीवाड़ा : गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य महंत से की शिकायत, बताए आरोपी सन्यासी के काले कारनामे

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम ने विकास कार्य का लिया जायजा

Rajeev Singh

BIG NEWS : अमृत सरोवर का काम मानक मुताबिक नहीं मिलने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई, सीडीओ ने 10 अगस्त की दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : 17 सितंबर को हर विधानसभा में रक्तदान करेंगे भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने बताई वजह

Harindra Kumar Rai

यूपी के मुख्य शहरों के आसपास जल्द चलेंगे इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स : ईज ऑफ लिविंग पर ये बोले मुख्यमंत्री

Rajeev Singh

BREAKING : देवरिया में 53 जनसेवा केंद्रों पर गिरी गाज, 5 आरोग्य मित्र की सेवा समाप्त, इस वजह से हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!