खबरेंदेवरिया

एयरपोर्ट की तरह बनेगा देवरिया बस अड्डा : बेड़े में शामिल होंगी अत्याधुनिक बसें, पथरदेवा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी बड़ी सौगात

Deoria News : स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही (Ravindra Kishore Shahi) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh BJP) ने जनपद के लाखों लोगों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की तर्ज पर देवरिया में नए बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही परिवहन के बेड़े में नई बसें शामिल की जाएंगी।

जनसंघ और भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की 40वीं पुण्यतिथि के मौके पर देवरिया के पथरदेवा में स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज (Acharya Narendra Dev Inter College) में तीन दिवसीय Agro-Climatic किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम ने किया था उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 18 अक्टूबर को इस तीन दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया था। मेले के तीसरे दिन 20 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी इस किसान मेले में शिरकत करेंगे। मेले के पहले दिन लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने परफॉर्मेंस दी।

श्रद्धांजलि दी

मेले के दूसरे दिन बुधवार, 19 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak), परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर तीनों मंत्रियों ने किसान मेले में लगे स्टॉल का अवलोकन किया तथा जनसभा को संबोधित किया।

विश्वस्तरीय होगा बस अड्डा

देवरिया के लाखों लोगों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जनपद में नया बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही जनपद की सभी तहसीलों में मॉडल बस अड्डे बनाए जाएंगे। इससे जनपद में परिवहन सेवाओं में बड़ा सुधार दिखाई देगा। बस अड्डे के निर्माण में जन सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही कमर्शियल एक्टिविटीज को बढ़ावा देने की योजना बन रही है।

देवरिया को मिलेंगी ज्यादा बसें

परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश को बसों की नई खेल प्राप्त हुई है। वह प्रयास करेंगे कि उनमें अधिक से अधिक बसें जनपद देवरिया को मिले, ताकि यहां के लाखों लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।

घोषणा की थी

इससे पहले सलेमपुर में हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि में शामिल होने पहुंचे परिवहन मंत्री ने जनपद के लोगों को संबोधित करते हुए तब भी बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि देवरिया के बस अड्डे को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। वहां सारे इंतजाम किए जाएंगे। साथ ही सलेमपुर में हरिकेवल प्रसाद के नाम पर नया बस अड्डा स्थापित किया जाएगा। दोनों जगहों से लखनऊ, दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों तक के लिए अत्याधुनिक आरामदायक बसें संचालित की जाएंगी।

Related posts

सीएम योगी ने तेंदुआ शावकों का किया नामकरण : पिलाया दूध, रामचरित मानस की इन पंक्तियों से दी बड़ी सीख

Sunil Kumar Rai

यूपी में बनेंगे एकीकृत न्यायालय परिसर : एक छत के नीचे होंगे सारे कोर्ट, योगी सरकार ने दिए 400 करोड़

Harindra Kumar Rai

UPPCS-2022 के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी : महज 10 महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया, सीएम योगी ने दी बधाई

Shweta Sharma

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

‘क्या नाम है आपका-मोदी’ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पूछने पर बच्चे ने दिया ये जवाब, देखें VIDEO

Harindra Kumar Rai

UP News : देवरिया, कुशीनगर समेत 39 जिलों के 1.39 लाख किसानों के लिए करोड़ों रुपए जारी, सीएम बोले- मदद में देर न हो

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!