खबरेंदेवरिया

Deoria News : किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शुरू हुआ कॉल सेंटर, डीएम ने 3 दर्जन कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान (पीएम किसान) योजनान्तर्गत कृषकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद, विकास खण्ड स्तर पर कॉल सेन्टर स्थापित कराया है। इस हेल्प डेस्क में 36 कर्मचारियों की 2 पालियों में ड्यूटी लगायी गई है। उन्होंने बताया है कि जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक कार्यालय डेस्क स्थापित किया गया है।

जिलाधिकारी ने नामित कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे हेल्प डेस्क के फोन कॉल को रिसीव करेंगे और डाटा बेस से कृषकों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, कृषक का पता आईडी, आधार नंबर, ईकेवाईसी, भूलेख अंकन सम्बन्धित विस्तृत डाटाबेस के साथ किसानों के कॉल एवं उनके बताये गये समस्याओं और प्रश्नों तथा हेल्प डेस्क द्वारा बताये गये निवारण के उपाय का विवरण अंकित करेगें। उप कृषि निदेशक कृषकों से सम्पर्क स्थापित कर इसका निराकरण कराएंगे।

विकास खण्ड स्तर पर राजकीय कृषि बीज भण्डार पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जिसके प्रत्येक दो पाली में एक-एक प्रा० सहायक की तैनाती की गयी है। जो हेल्प डेस्क पर उपस्थित होकर अपनी समस्या बताने वाले कृषकों की पूरी जानकारी तथा हेल्प डेस्क द्वारा बताये गये निवारण के उपाय का विवरण डेस्कटाप या लैपटॉप में एक्सेल शीट में दर्ज करेंगे। इसकी सूचना प्रतिदिन उप कृषि निदेशक के ईमेल पर भेजी जायेगी। उप कृषि निदेशक निराकरण के बाद कृषकों के अभिलेखों को अपडेट कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

Related posts

देवरिया : 6 अगस्त को कैंप में बनेगा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र और आईडी, कृत्रिम अंग के लिए किए जाएंगे चिन्हित

Abhishek Kumar Rai

आपदा से बचाव के लिए जरूर पढ़ें ये खबर : एक्सपर्ट ने बताए उपाय, हर परिस्थिति में मिलेगी मदद

Sunil Kumar Rai

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : विशाल सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर हुआ देवरिया, सुरौली थाने की पड़ी नींव

Rajeev Singh

दिव्यांगजनों के लिए लगा कैंप : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने वितरित की ट्राईसाइकिल, पीएम मोदी के बारे में कही बड़ी बात

Abhishek Kumar Rai

एक ही बॉक्स में डाले जाएंगे अध्यक्ष और सदस्य पद के मतपत्र : 585 बूथों के लिए आवंटित हुईं…

Sunil Kumar Rai

मुख्यमंत्री ने सीएम सिटी को दिया 629 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का गिफ्ट : सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 193 गांवों को मिलेगा नल से जल

Rajeev Singh
error: Content is protected !!