खबरेंदेवरिया

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Deoria News : उत्तर प्रदेश शासन से नामित जनपद के नोडल अधिकारी एवं ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी (GS Priyadarshi IAS) ने शनिवार को विकास भवन स्थित गाँधी सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाए।

नाराजगी जताई
नोडल अधिकारी ने कहा कि सहायक अध्यपकों, प्रधानाध्यापकों की छुट्टी प्रत्येक दशा में मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत हो। किसी भी दशा में मानव संपदा से इतर न हो। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से लिए गए अवकाश का डेटा जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ शेयर करने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने शतप्रतिशत नामांकित छात्रों की उपास्थिति विद्यालय में सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा। ऑपरेशन कायाकल्प में जनपद के 66वें रैंक पर रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी मानकों पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जाड़े से बचाव की तैयारी हो
जनपद में कुल 41 गो संरक्षण आश्रय स्थल पर कुल 3,517 गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने आगामी ठंड मौसम के दृष्टिगत गोवंशों को काऊकोट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लंपी वैक्सीन लगाने के लिए जनपद में कुल 1,80,000 गोवंश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष 1,48,400 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है। नोडल अधिकारी लंपी वायरस से बचाव के लिए शीघ्र ही शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।

31 फीसदी गोल्डन कार्ड बना
जनपद में 13 अक्टूबर तक 3,43,789 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जा चुके हैं, जो कि कुल लक्ष्य का 31.44 प्रतिशत है। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड से 5 लाख रुपये की हेल्थ कवरेज मिलती है।

दूसरा स्थान मिला
नोडल अधिकारी ने अमृत डोज में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहने की सराहना की। जनपद में कुल 9,52,049 लोगों को अमृत डोज लगाई गई है, जो कि कुल लक्ष्य का 50.81 प्रतिशत है।

फील्ड में रहें अफसर
नोडल अधिकारी ने जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजना, सामुदायिक शौचालय, कौशल विकास, आंगनवाड़ी, दिव्यांगकल्याण, कृषि, सिंचाई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने समस्त अधिकारियों को फील्ड में प्रभावी पर्यवेक्षण कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जितना प्रभावी पर्यवेक्षण होगा, जनता को उतनी ही बेहतर जनसुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने कहा कि नोडल अधिकारी के दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल, डीपीओ कृष्णकांत राय, इओ रोहित सिंह, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई दुर्गेश गर्ग, अधिशासी अभियंता आरईइस अबरार अहमद सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मत्स्य पालन से प्रति हेक्टेयर 15 लाख कमा रहे देवरिया के किसान : डीएम जेपी सिंह ने गड़ेर में लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने 20 सड़कों का किया शिलान्यास, देखें पूरी लिस्ट

Rajeev Singh

यूपी : योगी सरकार ने माफिया का किया मर्दन, 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि जब्त, सीएम ने दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

International Older Persons Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग हुए सम्मानित, न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी ने कहा-बुजुर्गों को हंसते-मुस्कुराते रहने दीजिए

Rajeev Singh

जनता को कराएं संवेदनशील सरकार का एहसास : सीएम योगी

Shweta Sharma

कुष्ठ रोग से ठीक हुए 21 लोग : DM ने एचडीएल किट देकर किया सम्मानित, की ये अपील

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!