खबरेंदेवरिया

बरहज ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव की तिथियां जारी : 20 अक्तूबर को होगा मतदान, डीएम ने इस अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) जितेन्द्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद के क्षेत्र पंचायत बरहज के रिक्त प्रमुख पद के उप निर्वाचन के लिए समय सारणी निर्गत किया गया है।

उन्होंने निर्गत समय सारणी के विवरण में बताया है कि क्षेत्र पंचायत बरहज के प्रमुख के उप निर्वाचन के लिए –

-नामांकन 19 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक

-नामांकन पत्रों की जांच 19 अक्टूबर को ही कार्य की समाप्ति तक

-उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक 20 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक

-मतदान 21 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा

-मतगणना की तिथि 21 अक्टूबर को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र पंचायत बरहज के प्रमुख के उप निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्विध्न रुप से सम्पादित कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के कृत्यों के सम्पादनार्थ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर उन्हें निर्देशित किया है कि वह इस निर्वाचन के प्रक्रिया को क्षेत्र पंचायत मुख्यालय बरहज पर उपस्थित होकर पूरी निष्ठा के साथ सम्पादित करेगें।

नामांकन से मतगणना तक की प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय बरहज पर सम्पन्न होगा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी बरहज को निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रपत्र तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची विकास खण्ड मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई संशोधन होने पर कार्यालय को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करेगें। नामांकन, मतदान तथा मतगणना संबंधी समस्त आवश्यक व्यवस्थायें तय कार्यक्रम अनुसार कराना सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप निर्वाचन अधिकारी (पं) गौरव श्रीवास्तव ने इस निर्वाचन के दृष्टिगत जन सामान्य को अवगत कराया है कि नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत कार्यालय बरहज पर किया जायेगा। बरहज का प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इसके लिए नामांकन फार्म का मूल्य रु0 400 तथा जमानत धनराशि रुपए 2500 आयोग द्वारा निर्धारित है।

Related posts

डायट रामपुर कारखाना में मोबाइल पर पिक्चर देखता मिला लिपिक : तीन कर्मी बिना सूचना अनुपस्थित, डीएम ने प्राचार्य पर लिया एक्शन

Harindra Kumar Rai

देवरिया में 13 फरवरी तक चलेगा स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान : जिलाधिकारी एपी सिंह ने लोगों से की ये अपील

Rajeev Singh

शिवकुमार राजभर अध्यक्ष और माधुरी डीसीएफ की निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित : भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

Abhishek Kumar Rai

कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय को यूपी कैबिनेट की मंजूरी : मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया ऐतिहासिक, लिखा भावुक पोस्ट

Sunil Kumar Rai

अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें सीएचओ : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह

Swapnil Yadav

Sunil Gavaskar : पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने 33 साल बाद सरकार को लौटाई जमीन, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!