खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया और बलिया सहित दो दर्जन जिलों में 15 अक्टूबर से शुरू होगी फसल खरीद, मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद (UP Cabinet) ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत मोटे अनाज (मक्का एवं बाजरा) के क्रय नीति निर्धारण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य समयान्तर्गत प्राप्त होगा।

इस नीति के तहत मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1962 रुपये प्रति कुन्तल तथा बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति कुन्तल निर्धारित है। मक्का एवं बाजरा क्रय की अवधि 15 अक्टूबर 2022 से 15 दिसम्बर, 2022 तक होगी।

मक्का की खरीद जनपद बुलन्दशहर, हापुड़, बदायूँ, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरेया गोण्डा, बहराइच श्रावस्ती, बलिया, जौनपुर, देवरिया, सोनभद्र एवं ललितपुर में की जायेगी।

बाजरा की खरीद जनपद बुलन्दशहर, बरेली, बदायूँ, सम्भल, अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, गाजीपुर, जालौन एवं प्रयागराज में की जायेगी।

मक्का एवं बाजरा विक्रय के लिए कृषक पंजीयन तथा समस्त क्रय एजेन्सी पर ऑनलाइन क्रय की प्रक्रिया अनिवार्य की गई। कृषकों से मक्का एवं बाजरा खरीद कम्प्यूटराइज्ड सत्यापित खतौनी, फोटोयुक्त पहचान प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड के आधार पर की जायेगी।

क्रय एजेन्सी द्वारा विक्रीत मक्का एवं बाजरा के मूल्य का भुगतान भारत सरकार के पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से यथासम्भव 48 घण्टे के अन्दर किया जायेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के लिए 1 लाख मीट्रिक टन मक्का क्रय तथा 50,000 मीट्रिक टन बाजरा क्रय का कार्यकारी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मक्का व बाजरा के क्रय केन्द्र का समय प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। जिलाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार क्रय केन्द्र के खुलने और बन्द होने के समय में आवश्यक परिवर्तन कर सकते हैं। रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर, शेष दिनों में यह क्रय केन्द्र खुले रहेंगे।

Related posts

चकबंदी के लापरवाहों पर चला सीएम योगी का चाबुक : एक दर्जन से अधिक जिम्मेदार सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Rajeev Singh

BREAKING : बिहार में मिला देवरिया का अपहृत व्यवसायी, सिवान में मिली थी आखिरी लोकेशन

Sunil Kumar Rai

Deoria news : देवरिया नगर पालिका विस्तार को मंजूरी मिलने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे और बांटी मिठाई

Abhishek Kumar Rai

Mission Shakti 4.0 : नारी शक्ति को जागरूक करने के लिए 3 अगस्त को होगा कार्यक्रम, डीएम ने दो अफसरों को दी जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

तैयारी : एफिल टावर से 30 गुना ज्यादा इस्पात और बुर्ज खलीफा से 6 गुना अधिक कंक्रीट से बन रहा एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे, जानें खासियत

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में 67 लेखपालों का हुआ क्षेत्र परिवर्तन, लिस्ट जारी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!