खबरेंदेवरिया

अच्छी खबर : एक महीने में देवरिया में शुरू होंगे 13 नए आंगनवाड़ी केंद्र, सीडीओ ने कार्यों की समीक्षा कर दिए ये आदेश

Deoria News : विकास भवन स्थित गांधी सभागार में पोषण समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 में बंद पड़े 13 आंगनवाड़ी भवनों के कार्यों को समीक्षा की गई। इन सभी भवनों पर छत लग चुकी है व फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। इनको 25 दिनों में पूर्ण करने के साथ हस्तगत करने के निर्देश दिए गए।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर हो रही गतिविधियों को पोषण ट्रैकर एप पर फीड करने की समीक्षा के दौरान 0-5 वर्ष तक के बच्चों के पोषण ट्रैकर एप पर फील्डिंग की स्थिति के बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने बताया कि सितंबर 2022 में 82.95% बच्चों का वजन पोषक ट्रैकर एप पर फीड किया गया था।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने निर्देश दिया कि इस माह अनिवार्य रूप से शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करा लिया जाए। पोषण ट्रैकर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के होम विजिट की स्थिति की समीक्षा में यह तथ्य प्रकाश में आया कि परियोजना बरहज, भटनी व बैतालपुर की होम विजिट की स्थिति न्यून पाई गई। पोषण ट्रैकर एप पर वीएचएनडी व सामुदायिक गतिविधियों का प्रतिशत फीडिंग में भी सलेमपुर, भटनी, भलुअनी व रुद्रपुर परियोजनाओं की स्थिति सही नहीं पाई गई।

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि पोषण ट्रैकर एप के जरिए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सभी गतिविधियों का पर्यवेक्षण शासन से किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। पोषण ट्रैकर एप की गतिविधियों की 15 दिनों पर समीक्षा की जाएगी।

Related posts

Gorakhpur News : सीएम योगी ने जिले को जल से जहाज तक की दी सौगात, छात्रों को बांटे टेबलेट और स्मार्टफोन

Sunil Kumar Rai

सुनवाई : बांझपन से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, याची ने आंकड़ों को बनाया आधार

Sunil Kumar Rai

जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम योगी ने ली समाजवादियों की चुटकी : शिक्षा और बेरोजगारी पर अखिलेश यादव को दिखाया आईना

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला : अंशकालिक अनुदेशकों और रसोइयों का मानदेय बढ़ा, ड्रेस के लिए मिलेगी अलग रकम, जानें अब कितना वेतन मिलेगा

Harindra Kumar Rai

मानसून सत्र से पहले सीएम का विपक्ष को संदेश : सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब

Sunil Kumar Rai

सलेमपुर सीएचसी में शुरू हुआ 50 बेड का नया अस्पताल : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने किया पूजन, लोगों को दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!