खबरेंदेवरिया

मंदिरों में गूंजा जयकारा : भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं संग किया पूजन, महाकाल लोक कॉरिडोर उदघाटन का देखा प्रसारण

Deoria News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर लोकार्पण (Mahakal Lok Corridor Inauguration) का सीधा प्रसारण देवालयों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ कर देखा।

जनपद के सोमनाथ मंदिर सिंधी मिल पर जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, हनुमान मंदिर राघव नगर पर जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, हनुमान मंदिर तरकुलवा पर ब्लॉक प्रमुख रामअशीष गुप्ता, शिव मंदिर पथरदेवा पर जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, बारीपुर हनुमान मंदिर पर ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव, महेन्द्रानाथ शिव मंदिर महेन पर अखण्ड प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।

परशुराम धाम सलेमपुर पर ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह बबलू, दिग्धेश्वर नाथ मंदिर मझौलीराज पर ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह, जलपामाई मंदिर रामपुर कारखाना पर जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दुर्गा मंदिर भाटपार रानी पर क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा लोगों के साथ मौजूद रहे।

दुग्धेश्वर नाथ मंदिर रुद्रपुर पर विधायक जयप्रकाश निषाद, दुर्गा मंदिर मदनपुर पर ब्लॉक प्रमुख उषा पासवान और शिव मंदिर भेंगारी बाजार पर राजकुमार शाही के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण देखा। इसके पहले हर-हर महादेव व जय महाकाल के नारे के साथ मंदिरों में पूजा-पाठ किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा डॉ धर्मेन्द्र सिंह (MLC Dr Dharmendra Singh) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ऐतिहासिक विरासतों को संयोजने का काम किया है। केदारनाथ हो, बाबा विश्वनाथ धाम का नवीनीकरण हो या भव्य राममंदिर का निर्माण हो, पीएम मोदी ने सबको सजाने-संवारने का काम किया है।

इस दौरान नवीन पाण्डेय बच्चा, कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दूबे, प्रमोद शाही, शशांक मणि, हेमंत मिश्र, राजेन्द्र मल्ल, संजय पाण्डेय, रमेश वर्मा, अम्बिकेश पाण्डेय, सतेन्द्र मणि, गोविन्द चौरसिया, मारकंडेय गिरी, तेजबहादुर पाल, दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अखिलेश जायसवाल, गोविन्द मणि, नित्यानंद पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, वीरेन्द्र सिंह, अमित सिंह, अमित मोदनवाल, आकाश मिश्र, रवि पाण्डेय, हंसनाथ यादव, जितेंद्र सिंह, धनजी वर्मा, राम जोखन निषाद, दिलीप जायसवाल, संजू सोनी, बजरंगी मणि, रूपम पाण्डेय, राहुल कुमार, बंटी जायसवाल, अजित मिश्र आदि रहे।

Related posts

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी ने बच्चों को बांटी निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें : सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

Swapnil Yadav

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर पर भगवा ध्वज लहराया : पीएम मोदी ने किया धर्म ध्वजारोहण

Kajal Singh

B.ed Entrance Exam 2022 : बीएड प्रवेश परीक्षा से पहले जारी हुई नई गाइडलाइंस, ये दुकानें रहेंगी बंद, जानें सभी प्रतिबंध

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : सब्सिडी लेकर शौचालय नहीं बनवाया तो वसूली करेगा प्रशासन, डीएम ने मांगा रिकॉर्ड, एक्शन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

मौका : टेलरिंग शॉप शुरू कर घर बैठे कमाएं, सरकार दे रही अनुदान, जल्द करें आवेदन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!