खबरेंदेवरिया

बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल : देवरिया में 14 लाख से ज्यादा का टारगेट, डीएम ने किया अभियान का आगाज

Deoria News : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देवरिया में 1 से 19 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिले के समस्त विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षित कर्मी की देखरेख में बच्चों को उनके उम्र के हिसाब से निर्धारित मात्रा में एल्बेंडाजोल दवा का सेवन कराया गया। आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने किया।

जिलाधिकारी, सीडीओ रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने स्वयं भी एल्बेंडाजोल दवा (Albendazole) का सेवन किया और बच्चों तथा उनके अभिभावकों को आश्वस्त किया कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके पश्चात विद्यालय के सभी बच्चों को दवा का सेवन कराया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दूषित पेयजल व अशुद्ध खानपान व शारीरिक स्वच्छता के प्रति उदासीनता के कारण बच्चों के पेट में कीड़े पनपने की संभावना अधिक होती। निर्धारित समयांतराल पर कृमिनाशक दवा के सेवन से इससे बचा जा सकता है।

उन्होंने बढ़-चढ़ कर अभियान में भाग लेते हुए दवा सेवन के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों को जीवन में मनचाही सफलता हासिल करने के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। प्रत्येक बच्चे को जो लक्षित आयु वर्ग में है, को यह गोली जरूर खिलाई जानी है। इस गोली को खिलाने से बच्चों को कृमि जनित बीमारियों से बचाया जा सकता है।

अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 01 से 19 साल तक के 14.81 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को संचालित अभियान में दवा सेवन से वंचित बच्चों को दवा का सेवन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 13 से 15 फरवरी को दोबारा मापअप राउंड का संचालन करते हुए छूटे हुए बच्चों को दवा का सेवन कराया जायेगा।

कार्यक्रम में बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, एबीएसए नवनीत कुमार चौबे, एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य नित्यानंद चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डीएम ने स्मार्ट विद्यालय का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय, रुच्चापार का निरीक्षण किया। विद्यालय में सोलर लाइट, वाटर प्यूरीफायर, बच्चों के खेलने के लिए झूले, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षाओं में उपलब्ध सुविधा पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की और स्मार्ट क्लास के तहत स्थापित एंड्रॉयड स्क्रीन पर पूरी टीम को बधाई का संदेश दिया। डीएम ने मिड-डे-मील किचन का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, यह देखना सुखद है कि किस प्रकार से कुछ माह पूर्व तक अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़े रहने वाले विद्यालय का सीडीओ रवींद्र कुमार ने स्वयं के प्रयत्नों एवं जनसहयोग से कायाकल्प किया है। उन्होंने सीडीओ को उनके प्रयत्नों के लिए बधाई दी। उन्होंने अन्य अधिकारियों को सीडीओ से प्रेरणा लेकर गोद लिए विद्यालयों को स्मार्ट विद्यालयों में तब्दील करने की नसीहत भी दी।

Related posts

देवरिया में बड़ा हादसा : गोरखपुर ओवर ब्रिज की रेलिंग तोड़ नीचे गिरा ट्रक, चालक और खलासी…

Rajeev Singh

अच्छी खबर : देवरिया, कुशीनगर समेत पूर्वांचल में बदलेगा शिक्षा का स्तर, 13 नवंबर को राज्य विश्वविद्यालय का होगा शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

एसडीएम और एसीपी ने जेवर के बाढ़ ग्रस्त गांवों का किया दौरा : इन इलाकों में जमा हुआ पानी, यमुना में जलस्तर…

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : श्रम रोजगार कार्यालय के 8 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, मुख्य विकास अधिकारी ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

Femina Miss India 2022 : 21 वर्ष की सिनी शेट्टी बनीं नई मिस इंडिया, पढ़ें उनसे जुड़ी हर जानकारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 9100 मनरेगा श्रमिकों के सामने गहराया रोजगार का संकट : गांवों के नगरीकरण से बढ़ी मुश्किल

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!