उत्तर प्रदेशखबरें

उत्तर प्रदेश : पूरब के मैनचेस्टर में दौड़ी मेट्रो, कोरोना काल के 19 महीनों में पूरा हुआ काम

Uttar Pradesh : प्रदेश के एक और शहर में मेट्रो का ट्रायल रन शुरू हो गया है। कुछ दिन में यहां मेट्रो की सेवा सामान्य हो जाएगी। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कानपुर मेट्रो रेल के ट्रायल रन का शुभारम्भ किया। उन्होंने रावतपुर, कानपुर नगर स्थित मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत की। इस अवसर पर सीएम ने ऑपरेशन कण्ट्रोल सेन्टर का मुआयना किया। उन्होने मेट्रो ट्रेन में सफर भी किया।

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानपुर अब मेट्रो सिटी हो गया है। कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा बहुत शीघ्र प्राप्त होगी। अगले 4 से 6 सप्ताह के अन्दर कानपुरवासियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। कानपुर के औद्योगिक विकास में भी मेट्रो की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके संचालन से शहर के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।

19 महीने में बन कर तैयार हुआ

सीएम योगी ने कहा, 15 नवम्बर, 2019 को कानपुर मेट्रो के शिलान्यास का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। पिछले 19 महीने से पूरा देश व दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा था। कोरोना की वैश्विक चुनौती के बावजूद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Metro Rail Corporation) ने तय समय से पहले यह उपलब्धि हासिल की, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कानपुर मेट्रो का समय से पूर्व कार्य पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम को बधाई दी तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। यह भारत सरकार व राज्य सरकार की संयुक्त व्यवस्था है, जो उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से संचालित है।

9 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ट्रायल रन पूर्ण हो जाने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कर-कमलों से मेट्रो ट्रेन का शुभारम्भ करा कर शहरवासियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानपुर एक औद्योगिक क्षेत्र है तथा आबादी में भी बहुत बड़ा है। पहले चरण में आईआईटी कानपुर से मोतीझील तक 9 किलोमीटर का कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बहुत ही कम समय में पूर्ण किया है। इसमें 9 स्टेशन होंगे और बहुत बड़ी आबादी को इसकी सुविधा मिलेगी।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार डीएस मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रबन्ध निदेशक उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कुमार केशव आदि उपस्थित थे।

Related posts

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : महुआडीह क्षेत्र में कुर्ना में नहाने गई लापता दूसरी किशोरी का शव बरामद, दो सगी बहनों की मौत से परिवार में मचा मातम

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर: परीक्षाओं से पहले एकेटीयू के कुलपति ने दिए ये निर्देश, छात्रों को दीं शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

BIG NEWS : पढ़ने गए मासूम की अगवा कर हत्या, शव शिक्षक के शौचालय में मिला, पूरी रात तलाश में जुटे रहे एसपी संकल्प शर्मा

Abhishek Kumar Rai

निवर्तमान डीएम अखंड प्रताप सिंह को दी गई भावभीनी विदाई : एसपी संकल्प शर्मा ने कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

BIG NEWS : केंद्र सरकार ने झंडा संहिता में किया संशोधन, अब दिन-रात फहरा सकते हैं तिरंगा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!