खबरेंदेवरिया

Valmiki Jayanti 2022 : देवरिया भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने महर्षि वाल्मीकि को दी पुष्पांजलि, आदिकवि को किया याद

Valmiki Jayanti

Deoria News : रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय और दनवापुर दलित बस्ती में आदिकवि के चित्र पर पुष्पांजलि कर और उनके जीवन वृत पर चर्चा कर मनाया।

इस दौरान अनुसूचित मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष राजन सोनकर ने कहा कि पवित्र महाकाव्य रामायण की रचना कर महर्षि वाल्मीकि ने मर्यादा, सदाचार व धर्म का जो मार्ग अखिल विश्व को दिखाए हैं, वह सदैव मानव समाज की प्रेरणा बनी रहेगी। महर्षि ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को संपूर्ण मानवजाति के सम्मुख रख धर्म का मार्ग प्रशस्त किया।वाल्मीकि प्रचेता ब्राह्मण के 10वें पुत्र थे।

माना जाता है कि ऋषि अपने पिछले जीवन मे डकैत थे, जिन्हें रत्नाकर नाम से जाना जाता था। ऋषि लोगों को मार पीट कर उनको लूट लिया करते थे, लेकिन एक दिन नारद मुनि से उनकी मुलाकात हो गई। जिससे उनका जीवन हमेशा के लिए बदल गया और महर्षि वाल्मीकि भगवान राम के बड़े भक्त हो गए।

आज के इस अवसर पर हम सभी को जीवन परिवर्तन की कथा सुनाई जाती है। जिससे व्यक्ति बुरे कर्मों को छोड़कर अच्छे कर्म करे और भक्ति के मार्ग पर चले।


इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, रामप्यारे डाक्टर, अतुल पासवान, सूरज वाल्मीकि, नन्हे पासवान, राहुल शास्त्री, मिथुन प्रसाद, अशोक सोनकर, इन्द्रबदन पासवान, अजय गौतम, देवेन्द्र कुमार आदि रहे।

Related posts

एक्शन : प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड और मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल की भाजपा से छुट्टी, जानें वजह

Satyendra Kr Vishwakarma

पीएम मोदी आज राष्ट्र को सौंपेंगे Mopa Intarnational Airport : इस हवाई अड्डे की 5 खूबियां कर देंगी हैरान, देखें PHOTOS

Harindra Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भाजपा सांसद, मंत्री और पदाधिकारियों ने फहराया तिरंगा, जानें किसने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रख रही योगी सरकार : हजारों वाहन जब्त, बुंदेलखंड में लगा करोड़ों का जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

यूपी : 4 राष्ट्रीय लोक अदालतों में सुलझाए जाएंगे लाखों विवाद, कैलेंडर हुआ जारी, जानें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!