खबरेंदेवरिया

मनरेगा कार्यों में पिछड़ा देवरिया : मगर भुगतान करने में आगे, प्रदेश में मिला 12वां स्थान, अब यह लक्ष्य हासिल करेगा प्रशासन

Deoria News : समय से मनरेगा भुगतान करने के मामले में देवरिया प्रदेश में 12वें स्थान पर चल रहा है। जनपद में मनरेगा के तहत हुए कार्यों का कुल 92 प्रतिशत भुगतान 8 दिनों के भीतर श्रमिकों के खाते में कर दिया गया है।

3 अक्टूबर 2022 तक जनपद में कुल 6325.64 लाख रुपये का भुगतान हुआ है। जिसमें से 5827 लाख रुपये का भुगतान 0-8 दिनों के भीतर किया गया है। प्रदेश में बहराइच 96 प्रतिशत भुगतान समय से कर पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः बदायूं एवं बलिया हैं।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिकों को मजदूरी का समय से भुगतान करना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। जनपद में श्रमिकों के मजदूरी का 92 प्रतिशत भुगतान 8 दिन के भीतर हो जाना बड़ी उपलब्धि है। शेष रह गए श्रमिकों का भुगतान भी अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित अवधि में कर दिया जाएगा।

मनरेगा अधिनियम 2005 के अनुसार मनरेगा श्रमिकों को अधिकतम 15 दिनों में किये जाने का प्रावधान है। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को 15 दिन से अधिक अवधि से विलंबित भुगतान के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि जनपद में श्रमिकों की मजदूरी का शत-प्रतिशत भुगतान निर्धारित अवधि में कर प्रदेश के शीर्ष 5 जनपदों में लाने का प्रयास किया जाएगा।

Related posts

प्रयागराज : कुंभ की तरह माघ मेले में मिलेंगी सुविधाएं, सीएम ने दौरा कर लिया जायजा

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : करोड़ों किसानों को मिला एक और मौका, सरकार ने घोषणा पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार 2.0 : एक वर्ष पूरे होने पर महिला पुलिसकर्मी निकालेंगी खास रैली, 26 जिलों से गुजरेगा कारवां

Swapnil Yadav

National Unity Day 2021 : सीएम ने चौरी-चौरा और काकोरी घटना को ऐसे किया याद, रैली को रवाना किया

Shweta Sharma

पीएम यंग अचीवर्स छात्रवृत्ति योजना : सरकार पढ़ाई के लिए दे रही लाखों रुपये, 11 सितंबर को होगी परीक्षा, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

महानगर पुलिस ने महज 20 साल के दो शातिर लुटेरों को पकड़ा : जानें कैसे मिली ये बड़ी कामयाबी

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!