खबरेंदेवरिया

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

ब्लॉक संसाधन केन्द्र बैतालपुर

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने ब्लॉक संसाधन केन्द्र बैतालपुर पर 4 दिवसीय निपुण भारत प्रशिक्षण बैच-द्वितीय का निरीक्षण किया।

इस प्रशिक्षण में कुल 80 में प्रशिक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था, जिसमें से 32 प्रतिभागी अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत ही खेदजनक है। जबकि इसके पूर्व जितने बैच का प्रशिक्षण हुआ है उसमें सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि इन अनुपस्थित प्रतिभागियों के संबंध में एकल विद्यालय के अध्यापक को छोड़कर शेष के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें तथा इन्हें अगले प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में खण्ड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिन्हें चेतावनी पत्र जारी करने के आदेश दिए गए।

सीडीओ ने कहा कि इस प्रशिक्षण में ट्रेनर सही तथ्यों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि इन्हें पूर्ण रूप से जानकारी नहीं है। साथ ही प्रशिणार्थियों को खाने के लिए भोजन पर जो धनराशि व्यय किया जा रहा है, उसमें भोजन की गुणवत्ता जितनी अच्छी होनी चाहिए, उतनी अच्छी नहीं है। इस पर भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

Related posts

DEORIA BREAKING : नदी में डूबने से शख्स की मौत, सदमे में परिजन

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : यूपी के सरकारी कर्मचारियों को मिला बड़ा तौहफा, सीएम आज करेंगे ऑनलाइन पेंशन पोर्टल का शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : रंजनी हॉस्पिटल पर मेहरबान अधिकारियों पर गिरेगी गाज, कमेटी कर रही जांच, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीडीओ की समीक्षा बैठक : केसीसी के लिए लगेगा विशेष कैंप, यूरिया की नहीं होगी कमी, फसल बीमा योजना के लिए बना ये प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचने से मचा हडकंप, सुविधाओं का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : जिले में 2100 पुलिसकर्मी और 1100 होमगार्ड करेंगे बैलेट पेपर से मतदान, ये है प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!