खबरेंदेवरिया

डीआईओएस की जांच में बंद मिले 2 विद्यालय : अधिकारी ने की कार्रवाई, बलटिकरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की तारीफ की

Deoria News : देवरिया के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य और प्रबंधकों की मनमर्जी जारी है। डीआईओएस की जांच में 3 में से 2 विद्यालय बिना कारण बंद पाए गए, जबकि एक कॉलेज पर पठन-पाठन व्यवस्थित ढंग से जारी मिला। अधिकारी ने दोनों बंद कॉलेज के प्रधानाचार्य और शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है।

बीआरडी इंटर कॉलेज पहुंचे
जानकारी के मुताबिक डीआईओएस विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai) शनिवार की दोपहर 12:00 बजे शहर के बीआरडी इंटर कॉलेज जांच करने पहुंचे थे। लेकिन यह कॉलेज बंद मिला। उन्होंने प्रधानाचार्य को कॉल कर विद्यालय बंद होने की वजह पूछी, लेकिन प्रधानाचार्य ने कोई उत्तर नहीं दिया।

वेतन कटेगा
इस पर एक्शन लेते हुए डीआईओएस ने प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक और कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी की सेवा पुस्तिका में भी इस कटौती का रिकॉर्ड दर्ज हो। अधिकारी ने कहा कि प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रबंध समिति को भी पत्र लिखा जाएगा।

प्रधानाचार्य की सराहना की
इसके बाद दोपहर 12:35 बजे वह कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज बलटिकरा का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां कक्षाएं चल रही थीं। कॉलेज प्रांगण में शांतिमय वातावरण था। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद की सराहना की।

यहां भी बंद मिला कॉलेज
इसके बाद वह दोपहर 12:55 बजे रामपुर गौनरिया में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। यह कॉलेज भी बंद मिला और यहां के प्रधानाचार्य बंद होने की वजह पूछने पर कोई उत्तर नहीं दे सके। इस पर डीआईओएस ने यहां के प्रधानाचार्य, सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटने और इसे सेवा पुस्तिका में दर्ज करने का आदेश दिया। अधिकारी ने कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

Related posts

चिंताजनक : यूपी में मिले कोरोना के 500 से ज्यादा नए केस, शासन ने जारी की एडवाइजरी

Harindra Kumar Rai

लाखों पशुपालकों के लिए बड़ी खबर : हर घर जाकर पशुओं को टीका लगाएगी मोबाइल वेटेनरी एंबुलेंस, कृषि मंत्री ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : सेमरौना घोटाले में पंचायत सचिव निलंबित, ग्राम प्रधान, बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

जानें आईटीआई देवरिया में निर्माणाधीन लैब का हाल : सीडीओ रवींद्र कुमार को जांच में मिलीं तमाम खामियां

Rajeev Singh

देवरिया : भाजपा ने सभी मंडलों में लगाए पौधे, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कही ये बात

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!