खबरेंदेवरिया

देवरिया कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम : 24 घंटे रहेगा एक्टिव, आपात स्थिति में तुरंत डायल करें नंबर

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने 26 सितंबर से प्रारम्भ शारदीय नवरात्रि के दौरान जनपद में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का 5 व 6 अक्टूबर को विसर्जन एवं विभिन्न स्थानों पर मेलों के आयोजन के दृष्टिगत आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए कलेक्ट्रेट देवरिया में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया है।

इसका दूरभाष संख्या 05568-222261, 222318, 1077 है,। यह लाइन 4 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन कार्य सम्पन्न होने तक (24×7) अनवरत क्रियाशील रहेगा। उन्होंने कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है तथा उन्हें निर्देशित किया है कि उपरोक्त त्योहार, मूर्ति विसर्जन सम्पन्न होने के दौरान ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली सूचनाओं को रजिस्टर में अंकित कर उसकी सूचना तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को समस्या के निराकरण के लिए प्रेषित करेंगे।

उसके निस्तारण की जानकारी भी प्राप्त कर रजिस्टर अंकित करेंगे। यह भी निर्देशित किया है कि कन्ट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के तैनाती स्थान को नहीं छोड़ेगा। यदि किसी अपरिहार्य स्थिति में किसी कर्मचारी को जाना आवश्यक होगा तो अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) की अनुमति के बाद ही जायेंगे और कार्य समाप्ति के उपरांत पुनः अपने ड्यूटी पर उपस्थित होंगे।

जिलाधिकारी ने स्थापित कंट्रोल रूम में नामित कर्मचारियों के विवरण में बताया है कि –

4 अक्टूबर को प्रथम पाली मे प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक पशुधन प्रसार अधिकारी पीयूष श्रीवास्तव, नलकूप चालक रामनरेश, प्रधान सहायक (बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) रवि प्रकाश विश्वकर्मा को,

द्वितीय पाली मे अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार चौरसिया, नलकूप चालक अवधेश राव, प्रधान सहायक (बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग) राम इकबाल यादव

तृतीय पाली मे रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक प प्र अ अशोक कुमार, नलकूप चालक अभिमन्यु, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (पुष्टाहार विभाग) सूर्यभान को नामित किया गया है|

इसी प्रकार 5 अक्टूबर को प्रथम पाली में प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक व प्रा सहा (कृषि विभाग) राजेंद्र खरवार, सहायक अध्यापक (शिक्षा विभाग) जयप्रकाश यादव, पूर्ति लिपिक रामनिवास यादव

द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक प्रा सहा (कृषि विभाग) विजय कुमार गुप्ता, शिक्षामित्र श्रीराम मिश्रा, कनिष्ठ सहायक (आयुर्वेदिक) संजय कुमार पांडेय को

तृतीय पाली में रात्रि 10:00 से प्रातः 6:00 तक प्रा सहा (कृषि विभाग) शंकर्षण शाही, अनुदेशक शिक्षा धर्मेंद्र यादव, पूर्ति लिपिक रविश कुमार को नामित किया गया है

6 अक्टूबर को प्रथम पाली प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक लिपिक (कलेक्ट्रेट) सलाउद्दीन खान, वार्ड बॉय (स्वास्थ विभाग), राजबहादुर एडीपीएम (पंचायती राज विभाग) सुधांशु मिश्रा

द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक वरिष्ठ लि (कलेक्ट्रेट) पारसनाथ, एक्सरे टेक्निकल (स्वास्थ विभाग) मिथिलेश कुमार, डी पी एम (पंचायती राज विभाग) जितेंद्र दुबे को तथा

तृतीय पाली में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक व प्रा सहा (कृषि विभाग) राजेंद्र खरवार, सहायक अध्यापक जयप्रकाश यादव, पूर्ति प्रतिलिपि राम निवास यादव को नामित किया गया है।

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway : गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे अब इन जिलों से गुजरेगा, जानें क्या बदलाव होंगे

Sunil Kumar Rai

हरिकेवल प्रसाद की 11वीं पुण्यतिथि : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सांसद-विधायक ने ऐसे दी जननेता को श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया और कुशीनगर समेत 71 पुलिस उपाधीक्षक के तबादले, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में पूर्व सैनिकों ने रखीं 15 मांगें : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दिया ये आश्वासन, बैठक में उठे ये मुद्दे

Sunil Kumar Rai

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उदघाटन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!