खबरेंदेवरिया

Deoria News : खाद्य विभाग ने आठवें दिन भी की कार्रवाई, फ्रूट रिपेनिंग प्लांट पर की छापेमारी

Deoria News : सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड -II जनपद देवरिया आरसी पाण्डेय ने बताया कि सोमवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सेक्टर सी अलीगंज उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) के दिए गए आदेश के अनुपालन में नवरात्र त्यौहार पर आम जनमानस एवं व्रती जनों को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ तथा फलाहार उपलब्ध कराने के लिए अभियान के आठवें दिन देवरिया सदर तहसील में संचालित फ्रूट रिपेनिंग प्लांट के कुल 5 निरीक्षण कर अनियमितताओं में सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।

विस्तृत विवरण में नवीन मंडी स्थल देवरिया के निकट स्थापित रवि फ्रूट कंपनी का निरीक्षण करते हुए वहां पर पकाए जा रहे केलों के लिए फ्रूट चेंबर के तापमान, सफाई स्थिति एवं केलों के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बालाजी फ्रूट कंपनी स्थित नवीन मंडी गेट देवरिया,  जैसवाल फ्रूट कंपनी तथा सलेमपुर रोड स्थित वर्षा फ्रूट सप्लायर्स के फ्रूट रिपेनिंग प्लांट पर निरीक्षण करते हुए पायी गयी कमियों के सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा की गई।

समस्त ठेले वाले विक्रेताओं के भी निरीक्षण करते हुए उन्हें सड़े गले फलों को न बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। खराब केले एवं फलों को जिन की मात्रा 42 दर्जन तथा 12 किलोग्राम एवं मूल्य ₹4200 था, को नष्ट करा दिया गया। अभियान का नेतृत्व  मुख्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र ने किया।

Related posts

स्नातक निर्वाचन वोटर लिस्ट से जुड़ी तिथियां जारी : डीएम ने सभी दलों के साथ की बैठक, दी ये जानकारी  

Sunil Kumar Rai

Deoria News : भटनी पुलिस ने 3 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया, 3 बाइक बरामद

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जिला आबकारी अधिकारी पर होगी कार्रवाई, करीबियों को लाइसेंस दिलाने में किया फर्जीवाड़ा

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : नौवीं और अगली कक्षाओं के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देगी योगी सरकार, महिलाओं को भी मिलेगा तौहफा

Abhishek Kumar Rai

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : सदर सांसद डॉ रमापति और विधायक शलभ मणि ने लोगों का कराया टीकाकरण, अस्पताल जाकर किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!